13 साल के बच्चे को 5 घंटे लगाया करंट, पेचकस से गोद दिया शरीर
बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल में जुआरियों ने मोबाइल चोरी के शक में 13 साल के बच्चे को 5 घंटे तक करंट लगाया। यही नहीं, पेचकस से उसके शरीर को गोद दिया। जब बच्चा अचेत हो गया तो उसे फेंक कर फरार हो गए। राहगीरों ने बेहोश पड़े बच्चे को देखा तो उसे अस्पताल ले गए। फिलहाल, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

जुआरियों ने बच्चे को पकड़ा
जानकारी के मुताबिक, बैतूल जिले के छिंदी माथनी गांव में कई जुआरी बैठकर जुआ खेल रहे थे। इसी दौरान पुलिस के आने की सूचना पर जुआरी वहां से फरार हो गए। कुछ जुआरियों के मोबाइल मौके पर ही छूट गए। पुलिस के जाने के बाद जुआरी वापस लौटे तो उन्हें मोबाइल फोन नहीं दिखाई दिए। जुआरियों ने वहां खेल रहे एक बच्चे को पकड़ लिया और उससे मोबाइल के बारे में पूछताछ करने लगे।
बंधक बनाकर पांच घंटे तक किया प्रताड़ित
जुआरी बच्चे को उठाकर एक सुनसान जगह ले गए और बंधक बना लिया। यहां उसे प्रताड़ित किया गया। पांच घंटे तक करंट लगाया। उसके शरीर को पेचकस से गोद दिया। बाद में उसे अधमरा कर फरार हो गए। वहां से जा रहे एक रिश्तेदार की नजर बच्चे पर पड़ी, उसने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications