10th Board Exams: दमोह के तेंदूखेड़ा स्कूल से हुआ था विज्ञान का पेपर लीक, चपरासी ने भेजा था पेपर
दमोह जिले के सैलवाड़ा स्कूल के प्राचार्य, केंद्राध्यक्ष, गुरूकुल की प्राचार्य तक की 10वीं बोर्ड पेपर लीक कांड में नाम उजागर हुए हैं। मामले में 4 गिरफ्तारियां की गइ्र हैं, बाकी फरार हो गए हैं।

मध्य प्रदेश में बोर्ड एक्जाम में 10वीं के विज्ञान विषय का पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में दमोह जिले के तेंदूखेड़ा के सैलवाड़ा स्कूल से 10वीं के भौतिक विषय का पेपर लीक हुआ था। भोपाल के अधिकारी ने पेपर व जानकारी कलेक्टर को भेजी थी, जिसके बाद शिक्षा हलकों में हड़कंप मच गया। प्रशासन के निर्देश पर सैलवाड़ा स्कूल के प्राचार्य, केंद्राध्यक्ष, चपरासी सहित 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें 4 गिरफ्तारियां भी की गईं, जिनमें से दो को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
दमोह के सैलवाड़ा स्कूल परीक्षा केंद्र में पदस्थ चपरासी ने 10वीं के पेपर की फोटो खींचकर सबसे पहली इमेज मॉडल स्कूल प्राचार्य को भेजी थी। मामले में मॉडल स्कूल परीक्षा केंद्र में परीक्षा दे रहे गुरूकल स्कूल के छात्रों व स्कूल प्राचार्य तक जुड़े हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक 500 रुपए से लेकर 20 हजार रुपए तक पेपर के लिए वसूले जाने की प्राथमिक जानकारी सामने आई है। इसमें चपरासी के पास हैसियत से अधिक महंग मोबाइल फोन भी पाया गया, जिससे पेपर की फोटो ली गई थी। करीब 80 लोगों को यह पेपर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा गया था।
प्रशासन ने माना गोपनियता भंग, छह निलंबित
जानकारी अनुसार कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य ने इस पूरे मामले को गोपनीयता भंग का मामला मानते हुए जांच के निर्देश दिए थे। मामले में सैलवाड़ा हाई स्कूल के परीक्षा लिपिक अमित भारदृवाज, पर्यवेक्षक निजाम सिंह पोर्ते, वीरेंद्र लोधी, गुड्डा पाल, राजेंद्र कुमार जैन व सहायक केंद्राध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल कुर्मी को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
इनके खिलाफ कराई गई एफआईआर
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गोपनीयता भंग के मामले में पुलिस में 8 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें सैलवाड़ा केंद्राध्यक्ष फागू पटेल, सहायक केंद्राध्यक्ष पुरुषोत्तम लाला पटेल, शिक्षक रामप्रसाद गोटिया व पेपर लीक करने वाला चपरानी छोटू रजक एक ही केंद्र का शामिल हैं। पुलिस ने इन चारों को हिरासत में लिया है। इनमें से दो को जेल भेज दिया गया है। वहीं 4 अन्य लोग मामला दर्ज होते ही फरार हो गए हैं। इसमें सीएम राइज मॉउल स्कूल प्रचार्य केएल चौकसे, अतिथि शिक्षक पूनम सिंह, शिक्षक गुड्डा पाल व गुरुकुल स्कूल का सुदीप उर्फ भानू गर्ग शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications