लुका छिपी के खेल में 10 साल की मासूम बच्ची की गई जान, छत से गिरने के कारण हुआ हादसा
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दस साल की बच्ची की छत से गिरकर मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब बच्ची लुका छिपी का खेल खेल रही थी। खेलने के दौरान बच्ची के आंखो पर पट्टी बंधा था। जिस कारण बच्ची कुछ देख ना सकी और वो दो मंजिल छत से गिर गई।
यह घटना भोपाल शहर के ऐशबाग थाना क्षेत्र की है, जहां दो मंजिला छत पर दस साल की मासूम बच्ची अपने परिवार के सदस्यों के साथ लुका छिपी का खेल अपने घर में खेल रही थी। इस खेल में बच्ची के साथ घर के अन्य बच्चे भी खेल रहे थे। इसी दौरान गलती से बच्ची इमारत के किनारों के करीब पहुंच गई। खेल-खेल में बच्ची का पैर फिसला और बच्ची करीब 25 फीट नीचे छत से नीचे गिर गई। गिरने के बाद तुरंत बाद घटनास्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई।
बच्ची का नाम सुमायला तथा उसकी उम्र 10 साल है। बताया जा रहा है कि सुमायला घर के अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए अचानक छत के किनारे पहुंच गई। उसकी आंखो पर पट्टी बंधे होने का कारण उसे इस बात का पता नहीं चल सका। कुछ ही देर बाद बच्ची के पैर फिसल गए। बच्ची के गिरने के बाद परिजन नीचे दौड़े लेकिन तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। बच्ची के गिरने के बाद घर के आसपास पड़ोसियों की भीड़ लग गई। हादसे की मुख्य वजह छत के खुले होने को बताया जा रहा है। मासूम बच्ची की मौत के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।