लखनऊ में जारी है CAA-NRC के खिलाफ महिलाओं का धरना, कंबल तक छीन ले गई थी पुलिस
Recommended Video
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) के विरोध में महिलाओं का धरना जारी है। बता दें पुलिस ने शनिवार रात हुसैनाबाद क्लॉक टावर पर प्रदर्शन कर रही महिलाओं का सामन छीन लिया था। पुलिस ने महिलाओं के कंबल छीन लिए और टेंट लगाने का सामान भी साथ ले गई। रविवार सुबह एक बार फिर महिलाएं क्लॉक टावर पर पहुंच गई हैं।
बता दें दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन के समर्थन में बीते शुक्रवार से महिलाएं लखनऊ के हुसैनाबाद के क्लॉक टावर पर धरने पर बैठी हैं। शनिवार सुबह तक यह संख्या 500 के पार पहुंच गई और देर रात तक हजार से ऊपर पहुंच गईं। महिलाओं के साथ काफी तादात में बच्चे भी शामिल हुए।
शनिवार रात पुलिस धरनास्थल पहुंची और महिलाओं का सामान ले लिया। आसपास की दुकानें बंद करवा दीं और शौचालय तक में ताला डलवा दिया गया। ठंड से बचने के लिए जलाए गए अलाव पर भी पानी डाल दिया। आरोप है कि पुलिस खाने-पीने का सामान भी उठा ले गई और छह मददगारों का चालान भी किया। ट्विटर पर पुलिसवालों के कंबल ले जाते हुए वीडियो वायरल हो गए, जिसके बाद #कम्बल_चोर_यूपी_पुलिस भी ट्रेंड करने लगा। इस पर लोगों ने पुलिस की आलोचना की।
दिल्ली के बाद अब लखनऊ में भी सीएए और एनआरसी के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाएं