लखनऊ: कोस्ट गार्ड अफसर ने अपार्टमेंट से छलांग लगा कर दी जान, जानिए क्या है मामला

लखनऊ। राजधानी लखनऊ से पीजीआई थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में अपार्टमेंट की 9वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। महिला के कपड़े फटे हुए हैं, जिसके बाद यह आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ बलात्कार किया गया। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

woman cost guard jumps from building dies in lucknow

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने फिंगरप्रिंट फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को भी घटना स्थल पर बुलाया। मौका-ए-वारदात पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस तमाम बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है। हालांकि ये हत्या है या आत्महत्या यह पुलिस की जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा।

जानकारी के अनुसार, घटना पीजीआई थाना क्षेत्र की है। यहां अंसल गोल्फ सिटी के पास बने अपार्टमेंट में रहती थी। महिला के पति प्राइवेट एयरलाइंस में पायलट के पद पर तैनात हैं और वह नेवी में कोस्ट गार्ड में डिप्टी कमांडेंट के पद रिटायर्ड है। हाल ही में मृतका महिला की शादी प्रतापगढ़ के अंतुपुर निवासी एक युवक से हुई थी। यहां वह अपने पति, जेठ, और जेठानी के साथ रहती थी। जेठानी की मानें तो सुबह 8 बजे देवरानी ने साथ में चाय पी थी। इसके के बाद फ्लैट से बाहर निकल गई।

कुछ देर बाद कथित तौर पर बहुमंजिला इमारत से नीचे गिर गई। महिला ने नीचे गिरते ही अपार्टमेंट में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। महिला के कपड़े फटे हुए थे, जिसके बाद यह आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ बलात्कार किया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच में जुट गए। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि महिला के साथ बलात्कार की कोशिश हुई है या नहीं। फिलहाल मामला खुदकुशी का लग रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+