क्या करें महिलायें अगर पति हो रंगीन मिजाज
लखनऊ। धोखेबाज पति को सबक सिखाने के लिए पत्नि ने ऐसा रास्ता चुना जिसकी पति ने कल्पना भी नहीं की थी। दरअसल बिहार के मुजफ्फरपुर में रहने वाली एक महिला को उसका पति छोड़कर चला गया। काफी समय तक इंतजार करने के बाद भी जब पति नहीं लौटा तो पत्नि ने पति की कमजोरी को ही इस्तेमाल करके उसे जेल की सलाखों के पीछे भिजवा दिया।

मुजफ्फरपुल के रहने वाले अमित ने अपनी पत्नि को धोखा देकर नेपाल चले गया था। अमित की पत्नि ने पति से कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन पति ने पत्नि से सारे संबंध खत्म कर लिये। पति ने जब पत्नि का फोन भी उठाना बंद कर दिया तो पत्नि ने पति को सबक सिखाने का फैसला लिया। महिला अपने पति के रंगीन मिजाज को जानती थी लिहाजा उसने अपने पति को दूसरे नंबर से अपना नाम बदलकर फोन करना शुरु किया।
काफी दिनों तक चले इस सिलसिले के बाद अमित अपनी पत्नि के झांसे में आ चुका था। महिला ने अपने पति को मिलने के लिए गोरखपुर बुलाया जिससे पति को पुलिस के हवाले किया जा सके। छह महीने तक चली इस प्रेम कहानी के बाद जब अमित गोरखपुर अपनी प्रेमिका से मिलने आया तो उसके होश उड़ गये।
दरअसल महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी जो बिना वर्दी के उसके साथ मौजूद थी। मौके पर ही पुलिस ने अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि महिला के दो बच्चे भी हैं और अमित से उसकी शादी तकरीबन चार साल पहले हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications