साली ने हेयर स्टाइल की तारीफ की तो पत्नी ने सोते समय पति का बाल काटा

लखनऊ। पत्नी के सामने अपने बातों की हमेंशा तारीफ करना पति को इतना महंगा पड़ा कि पत्नी ने अपने पति का बालों की लटों काट डाला। बैनर के साथ गाय पहुंची कोर्ट गवाही देने, हमें न्याय चाहिए

hair style

उत्तर प्रदेश के निगोंहा जोकि लखनऊ के करीब है वहां रामदास इलाके में रहने वाले छेदीलाल ने एक साल तक अपने बाल सलमान खान की तरह बढ़ाने के लिए मेहनत की थी।

छेदीलाल के बालों की गांव में काफी तारीफ होती थी और लोग उसे सलमान खान तक बुलाने लगे थे। लेकिन छेदीलाल के लिए मुश्किल तब बढ़ी जब उनकी पत्नी की बहन कुछ दिन के लिए उनके घर रहने के लिए आयी।

छेदीलाल की साली उनके बालों से काफी प्रभावित थी और वह उसकी काफी तारीफ करती थी। इस बात से छेदीलाल की पत्नी रोशनी अपना आपा खो बैठी और उन्होंने जब छेदीलाल सो रहा था उसके बाल काट दिये।

वहीं जब छेदीलाल सोकर उठा तो उसने अपने बालों को कटा देखकर रोशनी की पिटायी शुरु कर दी। जिसके बाद नाराज रोशनी पास के रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए दौड़ पड़ी।

तभी गांव वालों ने रौशनी को वहां जाकर बचाया। इस पूरे घटनाक्रम के बारे में जब रौशनी के पिता को पता चला तो उन्होंने छेदीलाल के खिलाफ पुलिस स्टेशन पर शोषण का ममाला दर्ज कराया है।

वहीं छेदीलाल का कहना है कि रौशनी की बहन ने मेरे बालों की तारीफ की थी, इसमें मेरी क्या गलती है। लाखों लोग सलमान खान को पसंद करते हैं, मैंने एक साल तक इसके लिए मेहनत की थी।

वहीं निगोहां के सब इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने कहा कि हमने दोनों को समझाया है और छेदीलाल ने अपनी पत्नी पर हाथ उठाने के लिए मांफी मांगी है और रौशनी ने अपनी शिकायत वापस ले ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+