कल लखनऊ में PM मोदी करेंगे रावण दहन, 'आतंकवाद का खात्मा' है थीम
लखनऊ। कल दशहरा के मौके पर प्रधानमंत्री लखनऊ में रावण दहन में शामिल होंगे। मोदी कल लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में रावण दहन में हिस्सा लेंगे। मोदी राम लला की आरती के साथ मंगलाचरण में भी शामिल होंगे।

मोदी के स्वागत को लेकर भाजपा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। एयरपोर्ट से लेकर ऐशबाग मैदान तक केसरिया रंग से रंग चुका है। रामलीला मैदान के बाहर रामलीला समिति की तरफ से होर्डिंग लगाई गई है। होर्डिंग में उरी का बदला लेने के लिए मोदी के स्वागत का ऐलान किया गया है। रावण दहन के इस कार्यक्रम को आतंकवाद का खात्मा थीम दिया गया है।
इस मौके पर रामलीला में कृष्ण का सुदर्शन चक्र, हनुमान की गदा और राम का धनुष-बाण उपहार में दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के सामने राम रावण का वध करेंगे। वहीं ऐशबाग में बनाए गए आतंकवाद के नाम पर बना विशाल रावण मोदी के जाने के बाद जलाया जाएगा, ऐसा प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए तय किया गया है।
रामलीला मैदान में पीएम की मौजूदगी में आतिशबादी नहीं होगी। इसलिए पीएम के जाने के बाद रावण को जलाया जाएगा। पीएम मोदी के इस रामलीला में शामिल होने को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है, लेकिन भाजपा और रामलीला समिति का कहना है कि प्रधानमंत्री के यहां आने का सियासत से कोई ताल्लुक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications