यूपी चुनावों में भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर अनुप्रिया पटेल ने दिया बड़ा बयान
यूपी में भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है।
लखनऊ, 19 जनवरी। देश के पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है, इनमें से सबसे प्रमुख राज्य है उत्तर प्रदेश इसलिए उत्तर प्रदेश की राजनीति पर मुख्य रूप से सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। यूपी में कौन सा दल भाजपा के साथ जाएगा और कौन सा सपा के, यह लगभग लगभग तय हो गया है, अब बात सीटों के बंटवारे पर आकर अटक गई है।
Recommended Video
UP Election 2022: सीट बंटवारे पर Apna Dal और Nishad Party के साथ BJP की बन गई बात | वनइंडिया हिंदी
भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही अपना दल प्रमुख अनुप्रिया पटेल ने सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ा बयान दिया है। अनुप्रिया पटेल ने कहा, 'हम बहुत जल्द अपना दल, बीजेपी और निषाद पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे के लिए अंतिम आंकड़े पर पहुंचेंगे। मैंने ऐसी कोई संख्या (अपना दल 36 सीटों की मांग) का हवाला नहीं दिया है।' उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम आंकड़े पर बातचीत जारी है।













Click it and Unblock the Notifications