Lucknow News: विधायक के सरकारी आवास से टोटी और टंकी चोरी, जांच में जुटी पुलिस
Theft in MLA's residence in Lucknow: प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ में एक विधायक के आवास से पानी की टंकी और टोटी चोरी हो गई। इस मामले में विधायक द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
वहीं लखनऊ में विधायक के घर से चोरी होने के मामले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

दरअसल, सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ सीट से विधायक विनय वर्मा के बटलर पैलेस कॉलोनी में स्थित सरकारी आवास में प्लंबरिंग का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि प्लंबरिंग काम के दौरान उनके आवास से पानी की टंकी और टोटी चोरी हो गई।
खबर की माने तो डाइनिंग रूम और वॉश बेसिन के अलावा बाथरूम में लगे नलों को भी चोर उखाड़ ले गए। इस मामले में विधायक द्वारा पुलिस से शिकायत की गई। शिकायत करने के बाद हजरतगंज थाने की पुलिस के अलावा डार्क स्क्वाड भी पहुंच कर जांच पड़ताल की।
इधर विधायक के घर से चोरी होने के चलते हाई प्रोफाइल मामला होने के कारण अब यह चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि यह इलाका काफी दिन आईपी है और हमेशा पुलिस मौजूद रहती है।
ऐसे में पुलिस के मौजूद रहने के दौरान भी चोरों ने विधायक के घर में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना को लेकर कॉलोनी के लोगों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाया जा रहा है।
इस बारे में विधायक द्वारा यह भी शिकायत की गई है कि चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान यदि मेरा परिवार वहां मौजूद होता तो जान माल पर भी हमला किया जा सकता था। तहरीर में उन्होंने प्रकरण को गंभीर बताते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की बात भी लिखी है।












Click it and Unblock the Notifications