देखें डॉन का खौफनाक वीडियो: फिल्मी स्टाइल में सिर पर बोतल रख मार दी गोली
लखनऊ। ''हमरा नाम है खान मुबारक हम लगते हैं सबके बाप... इसके खोपड़ी पर बोतल रख हम पिस्टल से निशाना लगाएंगे निशान चूका तो खोपड़ी गई...'' अगर आप ऐसा सोच रहे हैं कि हम आपको किसी फिल्म का डायलॉग सुना रहे हैं तो आप बिल्कुल गलत हैं। यह हकीकत है और एक साक्ष्य भी कि यूपी में माफिया किस तरह बेलगाम हैं।

मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर के हंसवर थाने का है। यहां का रहने वाला माफिया खान मुबारक की रंगदारी के खिलाफ मझिगवां का रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर बाजू खान ने टिप्पणी की तो वह उसे सबक सिखाने के लिए उसने जो कुछ किया वो रौंगटे खड़े करने वाला है।

यही नहीं अपने गुर्गों से इस सबका वीडियो बनवाता है। वीडियो छह माह पुराना है। सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो पुलिस के पास कई महीनों से है पर उसने कोई कार्रवाई नहीं की। सूत्रों का यह भी कहना है कि माफिया ने ही वीडियो को वायरल कराया ताकि जेल से ही वह रंगदारी वसूल सके।
इतना ही नहीं इस वीडियो में खान मुबारक हाथ में कोड़े लिए दिखता है। वो थोड़ी-थोड़ी देर पर बाजू खान को कोड़े से मारता है और कहता है ''फिर गलती करिबे''। खान मुबारक के गुर्गे पीछे से कहते हैं पैर पकड़। कारोबारी पैरों में गिर पड़ता है।
वह कहता है- अब जिंदगी में गलती न करबे। वीडियो में बाजू खान उससे लगातार रहम की भीख मांग रहा है। बाजू खान का भाई अंसार का कहना है कि दहशत के चलते उसकी तबीयत बिगड़ती ही गई और फरवरी में उसकी मौत हो गई। आपको बताते चलें कि मुबारक के खिलाफ सूबे के विभिन्न थानों में कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं।












Click it and Unblock the Notifications