यूपी में बेकाबू हो रहा कोरोना वायरस, एक दिन में 6 हजार से ज्‍यादा नए केस, 40 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा है। एक दिन में छह हजार से ज्‍यादा नए मामले सामने आए हैं। यही नहीं, मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। 24 घंटे में 40 कोरोना संक्रम‍ित लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 6,023 नए मामले सामने आए हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,987 है। वहीं, संक्रमण से अब तक 8,964 लोगों की मृत्यु हुई है।

uttar pradesh reported 6023 new covid 19 cases in a day

वैक्सीन लेने के बाद भी मास्क और सामाजिक दूरी जरूरी

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज अब तक 65,00,506 लोगों को दी जा चुकी है। वैक्सीन की दूसरी डोज अब तक 11,66,323 लोगों को लगाई जा चुकी है। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 86 हजार 948 सैम्पल की जांच की गई। सैम्पलिंग और टेस्टिंग का काम तेज किया गया है। प्रदेश में 18679 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। 668 संक्रमित निजी हॉस्पिटल में इलाज करा रहे हैं। सर्विलांस और सेनेटाइजेशन का काम तेज किया गया है। ग्राम निगरानी समिति और मोहल्ला निगरानी समिति ने अच्छा काम किया है। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि वैक्सीन लेने के बाद भी मास्क और सामाजिक दूरी बनाएं रखना जरूरी है।

लखनऊ में ब‍िगड़ रहे हालात

बता दें, बुधवार को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के 30 से ज्‍यादा डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। केजीएमयू के कुलपति डॉ. बिपिन पुरी और चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिमांशु की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिट‍िव आई है। केजीएमयू के प्रवक्‍ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि कोव‍िड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए केजीएमयू प्रशासन ने कई विभागों में स्‍क्रीन‍िंग सेंटर्स बनाने का फैसला ल‍िया। स्‍क्रीन‍िंग के बाद 30 से अधि‍क रेज‍िडेंट डॉक्‍टर कोरोना पॉजिट‍िव मि‍ले। इससे पहले मंगलवार को लखनऊ यून‍िवर्स‍िटी के सीनि‍यर प्रोफेसर बृजेश कुमार शुक्‍ला की कोरोना संक्रमण से जान चली गई। वह 58 वर्ष के थे। कुछ द‍िनों पहले ही उनकी कोरोना र‍िपोर्ट पॉजिट‍िव आई थी। बीते दिनों पूर्व परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर एके शर्मा की भी कोरोना से मौत हो गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+