COVID-19: यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 1514 नए केस, 115 मरीजों की मौत
लखनऊ, जून 02: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगभग खत्म होता दिखाई दे रहा है। अप्रैल में जो संख्या 30 हजार के पार थी वह अब घट कर 2 हजार के अंदर आ गई है। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ी है और रोज होने वाली मौतों का आंकड़ा भी कम हुआ है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को जानकारी दते हुए बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड संक्रमण के 1514 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 4939 है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 115 कोविड मरीजों की मृत्यु हुई है।

कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 28,694 रह गई
Recommended Video
अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 28,694 रह गई है। वहीं, रिकवरी 97.1 फीसदी हो गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 1,51,73,873 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। 35,05,447 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। अब तक कुल मिलाकर 1,86,79,320 डोज लगाई जा चुकी है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि उत्तर प्रदेश ने पिछले 25 दिनों में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या को 93 फीसदी कम किया है। कुल सक्रिय मामले 3,10,000 से 28,694 रह गए हैं।
पांच करोड़ कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी
बता दें, उत्तर प्रदेश पांच करोड़ कोरोना टेस्ट करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। प्रदेश सरकार ने टेस्ट, ट्रेकिंग और ट्रीट की नीति पर आक्रामकता के साथ काम किया जिसका नतीजा है कि कोरोना को नियंत्रित करने में बड़ी कामयाबी मिली है। प्रदेश में कोरोना से रिकवरी दर 97.1 प्रतिशत है। प्रदेश में मंगलवार से सभी जिलों में 18 से 45 साल के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन करीब 1.55 लाख युवाओं ने टीकाकरण कराया, जबकि 1.70 लाख का लक्ष्य रखा गया था। प्रदेश में 18 से 45 साल के करीब 35 लाख लोगों ने पंजीयन कराया है। मंगलवार से सभी जिलों में यह अभियान शुरू हो गया है। शाम सात बजे तक 18 से 44 साल की उम्र वालों में टीकाकरण कराने वालों की संख्या 1.55 लाख हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications