यूपी पंचायत चुनाव: आपके जिले में कब होगा मतदान, यहां देखें पूरी List

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही यूपी में आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इसमें 19 जिले शामिल रहेंगे। इनमें सहारनपुर, गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, बरेली, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, जौनपुर और भदोही में 15 अप्रैल को वोट‍िंग होगी। बता दें, राज्य निर्वाचन आयोग ने चार चरणों में मतगणना को ऐलान किया है। पहले चरण के तहत 15 अप्रैल को मतदान होगा। 19 अप्रैल को दूसरे, 26 को तीसरे और 29 अप्रैल को चौथे चरण के लिए मतदान होगा। वहीं, 2 मई को पंचायत चुनाव का परिणाम आएगा।

Recommended Video

    UP Panchayat Chunav 2021: 4 चरणों में होगी Voting, EC ने क‍िया Dates का ऐलान, | वनइंडिया हिंदी
    uttar pradesh panchayat election 2021 date full update

    दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़ में मतदान होगा।

    तीसरे चरण में 26 अप्रैल को शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और बलिया में मतदान होगा।

    चौथे चरण में 29 अप्रैल को बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र, और मऊ में मतदान होंगे।

    3 अप्रैल से शुरू होगी पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया

    3 अप्रैल से शुरू होगी पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया। इसके बाद 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को नामांकन पत्रों की समीक्षा की जाएगी। 7 अप्रैल तक प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। इसी दिन आयोग द्वारा प्रत्याशियों को प्रतीक आवंटन किया जाएगा। दूसरे चरण में 7 अप्रैल से 8 अप्रैल तक नामांकन किया जा सकेगा। तीसरे चरण में 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक नामांकन होगा और चौथे चरण में 17 अप्रैल से 18 अप्रैल तक नामांकन हो सकेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+