Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जवानी बरकरार रखने के लिए बाघों को मार खाता था मांस, पीता था खून

कुशीनगर। बाघों को मारकर उनके खाल और अंगों की तस्करी की खबरें तो आपने खूब पढ़ी और सुनी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई शख्स खुद को जवान रखने के लिए बाघों को मारता हो। नहीं ना तो आईए आपको बताते हैं। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में पुलिस और वन विभाग की टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसका नाम हरि गुरो है। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि बुढ़ापे से दूर रहकर हमेशा जवान बना रहने के लिए वह बाघ के मीट और खून को अपनी खुराक में शामिल करता था। वीडियो में देखें टाइगर और विशाल एनाकोंडा की हैरतअंगेज लड़ाई

 Man arrested for drinking tiger's blood, eating genital
उसके बाद वो खाल और बाघ के बाकी अंगों को बेच देता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने कुछ दिनों पहले मारी गई मादा बाघ का शव भी जंगल से बरामद किया है। यूपी से सटे बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों को मार डालने की घटनाएं तेजी से बढ़ने पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कॉम्बिंग के दौरान जनवरी में बैरिया कला गांव से चंद्रदेव महतो और कृष्ण देव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बाघ की खाल और हड्डियां बरामद की गई थीं।

उसके बाद वहीं से सुराग पाकर पुलिस ने हरि को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि हरि के तार नेपाल से जुड़े हैं। वो बाघों के खाल को नेपाल सप्लाई करता था और वहां से मुंहमांगी कीमत वसूलता था। पुलिस ने बताया कि हरि और उसका गिरोह प्रतिबंधित वन्य क्षेत्र में घुसपैठ करके कुछ ऐसे जानवरों को मारकर उनके शरीर में जहर मिला देते, जो दूसरे बड़े जानवरों का आहार बनते हैं। इनको निवाला बनाने वाले जानवर की हालत बिगड़ते ही कब्जे में लेकर हत्या कर देते थे और खाल तथा अन्य अंग अलग करके मनमानी कीमत पर बेचते थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+