UP : हंगामे के बीच 7 विधेयक और 4 अध्यादेश सदन से पारित, विधानसभा की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित
लखनऊ, 23 मई: उत्तर प्रदेश का विधानमंडल सत्र विपक्ष के हंगामे के बीच सोमवार को शुरू हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही समाजवादी पार्टी के सदयों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अभिभाषण पढ़ा। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार की योजनाओं का जमकर बखान किया और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। इस दौरान 7 विधेयक और 4 अध्यादेश सदन से पारित हुए हैं। विधानसभा की कार्रवाई कल यानि मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई है।
Recommended Video

11 बजे शुरू हुआ विधानमंडल का संयुक्त सत्र
विधानसभा और विधानपरिषप्द की संयुक्त कार्यवाही सोमवार को 11 बजे शुरू हुई। जैसे ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सदन में प्रवेश किया वैसे ही समाजवादी पार्टी के सदस्य हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन कर लगे। यूपी को आवारा पशुओं से मुक्त कराने के मुद्दे को लेकर भी सदन में जमकर हंगाम हुआ। हंगामे के बीच ही राज्यपाल आनंदीबेन बेन पटेल अपना अभिभाषन पढ़ती रहीं।
राज्यपाल ने गिनाई सरकार की उपलब्धिययां
अपने अभिभाषण के दौरान राजपाल ने यूपी सरकार द्वारा कॉविड के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की सराहना की। कन्या विवाह को लेकर राज्यपाल ने कहा की महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति भी मौजूद थे। राज्यपाल ने कहा की मेरी सरकार लगातार हार वर्ग के लिया काम कर रही है। समाज के पिछड़े वर्ग को समाज की मुख्यधारा में शामिल कर के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
आजम खान और और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने ली शपथ
इससे पहले एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के तहत समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को विधानसभा अध्यक्ष सदस्यता की शपथ दिलाई। हालाकि आजम खान रविवार को समाजवादी पार्टी के विधायक दल की बैठक में नहीं पहुंचे थे जिसके बाद ये अटकलें लगाई जा रही थी की वो अखिलेश से नाराज हैं। हालांकि, आजम जब सदयता की शपथ ले रहे थे तब वहां अखिलेश यादव मौजूद नहीं थे।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब












Click it and Unblock the Notifications