उत्तर प्रदेश में तेज धूप, कोहरे से मिली राहत

राजधानी लखनऊ सहित आसपास के इलाकों में धूप निकलने के बाद कोहरे और सर्दी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन बुंदेलखंड और पश्चिमी उप्र के कई इलाकों में देर तक कोहरे का असर देखा गया।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 11़ 8 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 10 डिग्री और गोरखपुर का 10़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications