यूपी में सोमवार से खुलेंगे कक्षा 9 से ऊपर के शिक्षण संस्थान, आदेश जारी

लखनऊ, 06 फरवरी: उत्तर प्रदेश में सभी डिग्री कॉलेजों के साथ कक्षा 9 और उससे ऊपर के शैक्षणिक संस्थान 7 फरवरी 2022 से अगले आदेश तक फिर से शुरू किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को यह आदेश जारी किया है। इस आदेश में कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया गया है। कक्षा 8 तक के स्कूलों पर फैसला बाद में किया जाएगा।

Recommended Video

    UP School Reopen: UP में 7 February से खुलेंगे स्‍कूल-कॉलेज, ये होंगे नियम | वनइंडिया हिंदी
    Uttar Pradesh Educational institutions for classes 9 and above will be restarted from February 7

    उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिसंबर के अंतिम सप्ताह से स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे। इसके बाद राज्य सरकार ने चरणबद्ध तरीके से स्कूल-कॉलेजों की बंदी 6 फरवरी तक बढ़ा दी थी। इस बीच ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश दिए गए थे। अपर मुख्य सचिव का कहना है कि कोरोना के मामलों में गिरावट को देखते हुए सोमवार से शिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया है।

    स्कूलों में केंद्र की इन गाइडलाइंस का पालन होगा अनिवार्य

    केंद्र सरकार ने स्कूलों कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए गाइडलाइंड जारी की हैं। इन गाइडलाइंस के मुताबिक, स्कूल में उचित सफाई और स्वच्छता सुविधाओं को सुनिश्चित करना और उनकी निगरानी करना। बैठने की योजना में छात्रों के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखना। स्टाफ रूम, ऑफिस एरिया, असेंबली हॉल और अन्य कॉमन एरिया में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना शामिल हैं। इसके अलावा अलग-अलग क्‍लासेज के लिए सीमित और फ्लेक्सिबल टाइमिंग। ऐसे सोशल इवेंट आयोजित नहीं करेंगे, जिनमें सोशल डिस्‍टेंसिंग न हो सके। सभी छात्र और कर्मचारी फेस कवर या मास्क पहन कर स्कूल पहुंचें और इसे पूरे समय पहने रहें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+