covid-19: यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 433 नए केस, हॉट स्पॉट बढ़े
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 433 नए मामले सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को प्रेस कान्फ्रेंस में जानकारी दी कि अब प्रदेश में कुल 4076 सक्रिय मामले हैं और पूरी तरह ठीक होने के बाद 6185 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया गया है। वहीं अब तक 275 मरीजों की मृत्यु हुई है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में हॉट स्पॉट अब 1905 हो गए हैं, 739 थानों में अंतर्गत 7,89,004 मकानों में 54 लाख 17 लोग चिन्हित हुए हैं।

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि कल 5-5 सैंपल के 1084 पूल लगाए गए और 10-10 सैंपल के 127 पूल लगाए गए। 10 सैंपल वाले 127 में से 17 पूल पॉजिटिव पाए गए। 5 सैंपल वाले 128 पूल पॉजिटिव पाए गए। कल 11308 सैंपल टेस्ट किए गए और प्रयोगशालाओं को 11021 सैंपल भेजे गए, टेस्टिंग की संख्या को जल्द ही प्रतिदिन 15 हजार तक बढ़ाया जाने का लक्ष्य है। आइसोलेशन वार्ड में 4175 लोगों का इलाज किया जा रहा है, फैसिलिटी क्वारंटाइन में 7763 लोग हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 15,482 इलाकों में जिसमें 4,553 हॉट स्पॉट हैं उनमें सर्विलांस का काम किया गया है। 84,04,269 घरों का सर्विलांस किया गया, जिसमें 4,27,73,938 लोग हैं।
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद कई जिलाधिकारियों से अपने जनपद में धार्मिक स्थलों के प्रबंधन से समन्वय स्थापित कर लिया है। सभी का प्रयास है कि गाइडलाइंस के अनुरूप ही कार्य हो। आज शाम तक सभी जिलाधिकारियों को अपने जनपद में समन्वय स्थापित करना है। मुख्यमंत्री का मानना है कि 15 जून से 1 करोड़ से अधिक रोज़गार विभिन्न विभागों में होने चाहिए, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जहां भी श्रमिक और रोज़गार की आवश्यकता हो वहां कार्य दिया जाए। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जहां भी श्रमिकों और कामगारों में राशन किट का वितरण नहीं हुआ है वहां तुरंत राशन किट का वितरण किया जाए। उन्होंने बताया कि अब तक 58,68,902 वाहनों की चेकिंग की गई है। कुल 52,213 वाहन सीज किए गए हैं। 26,44,59,036 रुपये का शुल्क भी वसूल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications