'Ak-47 से 24 घंटे के अंदर मार दूंगा', सीएम योगी को मिली जान से मारने की धमकी

Death Threat To UP CM Yogi Adityanath: लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी (Death Threat) दी गई है। इस बार धमकी भरा मैसेज 112 कंट्रोल रूम के वॉट्सऐप नंबर पर भेजा गया है। इस मामले में बीते रविवार को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। सर्विलांस की मदद से पुलिस मैसेज सेंड करने वाले शख्‍स का पता लगाने में जुटी है। बता दें, पिछले दिनों ही बलिया के एक युवक ने सोशल मीडिया पर सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी।

uttar pradesh cm yogi Adityanath receives Death Threat

Recommended Video

    Uttar Pradesh: CM Yogi Adityanath को मिली धमकी, कहा- 24 घंटे में मार दूंगा | वनइंडिया हिंदी

    मैसेज में लिखा - Ak-47 से 24 घंटे के अंदर मार दूंगा...

    बता दें, पुलिस कंट्रोल रूम 112 के वॉट्सऐप नंबर पर शनिवार की रात 8:07 मिनट पर एक मैसेज आया। यह मैसेज मोबाइल नंबर 8874028434 से आया था। इसमें सीएम योगी को 24 घंटे के अंदर मार देने की बात लिखी थी। लिखा था, 'जान से मारेंगे 24 घंटे के अंदर, खोज सकते हो तो खोज लो। 'एके-47 से 24 घंटे के अंदर मार दूंगा।' मैसेज मिलते ही हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी तुरंत अधि‍कारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए 112 में तैनात ऑपरेंशंस कमांडर सहेंद्र यादव ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

    मेसेज भेजने वाले की तलाश में जुटी पुलिस

    सर्विलांस की मदद से पुलिस और क्राइम ब्रांच मेसेज भेजने वाले की तलाश में जुटी है। डीसीपी साउथ रवि कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में पता धमकी देने वाला किसी दूसरे शहर का है। मैसेज भेजे जाने वाले मोबाइल नंबर के बारे में भी पूरी जानकारी मिल गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। बता दें, पिछले दिनों ही बलिया के एक युवक ने सोशल मीडिया पर सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में हजरतगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने बलिया के गड़वार क्षेत्र से गौरव सिंह राजपूत नाम के युवक को गिरफ्तार किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+