यूपी चुनाव 2022 : आज थम जाएगा पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार, 10 फरवरी को मतदान

लखनऊ, 8 फरवरी: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान के लिए आज शाम प्रचार थम जाएगा। शाम 6 बजे के बाद पहले चरण में कोई भी जनसभा नहीं हो सकेगी। उम्मीदवार अब केवल डोर-टू-डोर कैंपेन कर सकेंगे।

बता दें, यूपी में सात चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण में बागपत की 3 विधानसभा सीटें, मेरठ की 7, गाजियाबाद की 5, हापुड़ की 3, गौतम बुद्ध नगर की 3, बुलंदशहर की 7, अलीगढ़ की 7, मथुरा की 5, आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर आज थम जाएगा प्रचार।

10 फरवरी को होने वाले पहले चरण के मतदान में कुल 623 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें मथुरा सीट पर सबसे अधिक 15 प्रत्याशी मैदान में है, जबकि अलीगढ़ की नगला सीट पर सबसे कम 5 प्रत्याशी मैदान में हैं।

 Uttar Pradesh Assembly Election 2022 first phase election campaign

बीजेपी जारी करेगी घोषणा पत्र

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज सुबह 10.30 बजे लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करेगी। गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह राजधानी स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करेंगे। बीजेपी के मुताबिक, यह संकल्प पत्र किसानों, युवाओं व महिलाओं पर केंद्रित होगा।

कांग्रेस कल जारी करेगी अपना घोषणापत्र

कांग्रेस बुधवार को यूपी विधासभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को लखनऊ में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगी। इससे पहले कांग्रेस महिला घोषणा पत्र और युवा भर्ती विधान जारी कर चुकी है, जिसमें महिलाओं व युवाओं की भर्ती से संबंधित घोषणाएं हैं। घोषणापत्र जारी करने के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्‍ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+