यूपी के लिए BJP का घोषणा पत्र: किसान, रोजगार, महिला सशक्तिकरण सहित किए ये बड़े वादे

लखनऊ, 8 फरवरी: केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का 'लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022' जारी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस दौरान गृहमंत्री ने बीजेपी का चुनाव गाना - 'भाजपा ने कर के दिखाया है' भी लॉन्च किया।

बीजेपी ने घोषणा पत्र में किसान, रोजगार, कानून-व्यवस्था, व्यवसाय,महिला सशक्तिकरण और युवाओं पर खास जोर दिया है। बीजेपी ने घोषणा पत्र में लता मंगेशकर की स्मृति में आर्ट्स अकैडमी स्थापित किए जाने का भी वादा किया है।

uttar pradesh assembly election 2022 bjp manifesto

जो कहा था वह करके दिखाया, अब जो कहेंगे वह करके दिखाएंगे: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 2022 के चुनाव के लिए भाजपा संकल्प पत्र के साथ जनता के सामने उपस्थित है। उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ लोगों के जीवन मे परिवर्तन के लक्ष्य को लेकर संकल्प पत्र जारी किया है। हमने 2017 में जो संकल्प पत्र जारी किया था उस समय जो संकल्प लिया था उसे मंत्र मानकर प्रत्येक वादे को पूरा किया। जो कहा था वह करके दिखाया। अब जो कहेंगे वह करके दिखाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ''आज जब उत्तर प्रदेश में भाजपा के 5 साल बीत रहे हैं तो हम कह सकते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। आज हर बहन, बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकती है।''

यूपी चुनाव के लिए घोषणा पत्र में बीजेपी के वादे

सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी की जाएगी।

लता मंगेशकर की स्मृति में आर्ट्स अकैडमी स्थापित की जाएगी।

मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

प्रदेश के पांच और शहरों वाराणसी, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, झांसी, प्रयागराज में मेट्रो ट्रेन की शुरुआत।

होली-दिवाली पर दो गैस सिलेंडर मुफ़्त।

प्रदेश में 10 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य।

बीजेपी का संकल्प पत्र-यूपी के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की स्मृति में भव्य स्मारक।

मेरठ, रामपुर, आजमगढ़, कानपुर, बहराइच में बनेंगे एंटी टेररिस्ट कमांडो सेंटर।

60 साल से ऊपर की महिलाओं को फ्री बस यात्रा, प्रदेश के सभी नागरिकों को मिलेगी 339 सरकारी सुविधाएं।

अगले 5 सालों तक सभी किसानों को सिंचाई पर मुफ्त बिजली।

गन्ना किसानों को 14 दिन के भीतर भुगतान कन्या सुमंगला राशि बढ़ाकर 15000 से 25000 किया जाएगा।

रोजगार, स्वास्थ्य पर बीजेपी के घोषणापत्र में क्या

- हर परिवार में कम से कम एक रोजगार या स्वरोजगार का अवसर देंगे
- प्रदेश की सभी विभागीय रिक्तियां भरने के लिए प्रतिबद्ध
- प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग
- 2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन बांटेंगे
- प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम व खेल मैदान
- लाइफ सपोर्ट से लैस एंबुलेंस की संख्या दोगुना करेंगे
- प्रत्येक जिले में डायलिसिस केंद्र
- MBBS की सीटें दोगुना
- 6000 डॉक्टर और 10 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति

बीजेपी के घोषणापत्र में किसानों के लिए क्या

- किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली
- 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना
- 25 हजार करोड़ की लगात से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन
- आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए 1 हजार करोड़
- गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान, देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान
- निषादराज बोट सब्सिडी योजना

बीजेपी के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए क्या

- कॉलेज जाने वाली हर महिला को मुफ्त स्कूटी
- उज्जवला के सभी लाभार्थी को होली और दीपावली में 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर
- कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार
- गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद
- मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़
- हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन
- 3 नई महिला बटालियन
- सभी सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में CCTV कैमरे और 3000 पिंक पुलिस बूथ
- 5 हजार करोड़ की लागत से अवन्ति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन की शुरुआत
- UPPSC समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी
- 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपय तक का न्यूनतम दर पर लोन

- 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा
- महिला एथलीटों को 5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+