Uttar Pradesh Assembly Election 2022: मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मैनपुरी जिले की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे, जो उनके परिवार के गृह क्षेत्र में है। करहल में 1993 के बाद से हर चुनाव में समाजवादी पार्टी ने चुनाव जीता है। हालांकि साल 2002 में भाजपा ने जीत हासिल कर ली थी लेकिन साल 2007 में फिर से यह सीट सपा के पाले में आ गई। वर्तमान में करहल विधानसभा सीट से सोबरन यादव विधायक हैं।

करहल विधानसभा सीट मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आता है। जहां से अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव पांच बार सांसद चुने गए थे। वहीं अखिलेश यादव की सीट तय होने के बाद समाजवादी नेता राम गोपाल यादव ने घोषणा की कि अखिलेश यादव रिकॉर्ड वोटों से जीतेंगे। हालांकि पिछले साल नवंबर में अखिलेश यादव ने कहा था कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे।
Recommended Video
वहीं एक महीने बाद उन्होंने एनडीटीवी से कहा था कि अगर पार्टी चाहती है, तो मैं चुनाव लड़ूंगा। मैंने पहले भी कहा था कि अगर पार्टी फैसला करती है, तो मैं 2022 में चुनाव लड़ूंगा। उन्होंने अगले कुछ हफ्तों में इसी तरह के बयान दिए, जिससे यह चर्चा बढ़ गई कि वह इस बार अपने विधानसभा चुनाव की शुरुआत कर सकते हैं। करहल विधानसभा सीट पर कुल वोटर 3 लाख 71 हज़ार के करीब हैं। इसमें 1 लाख 44 हज़ार यादव, 34 हज़ार शाक्य, 25 हज़ार राजपूत, 33 हज़ार जाटव, 16 हज़ार पाल, 14 हजार ब्राह्मण,14 हज़ार मुस्लिम और 10 हजार लोधी वोटर हैं।












Click it and Unblock the Notifications