UP TET 2021: 28 नवंबर को होगी यूपी टीईटी परीक्षा, नोटिफिकेशन जारी
लखनऊ, 29 सितंबर: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2021 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। टाइम टेबल के अनुसार, यूपीटीईटी परीक्षा 2021, 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है। वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है। बता दें, उत्तर प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों की शिक्षक भर्ती के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानि टीईटी का आयोजन किया जाता है।

सात अक्टूबर से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा क शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यूपी टीईटी परीक्षा का इंतजार कर रहे युवा ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर परीक्षा की पूरी डिटेल देख सकते हैं। बेसिक एजुकेशन स्पेशल सेक्रेटरी आर.वी. सिंह द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, यूपीटीईटी 2021 परीक्षा से संबंधित नोटिफिकेशन 4 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया सात अक्टूबर से शुरू होगी।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
बता दें, इस साल यूपीटीईटी की परीक्षा 28 नवंबर 2021 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्तियों के लिए यूपीटीईटी 2021 परीक्षा का आयोजन पहली शिफ्ट में होगा, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए परीक्षा दूसरी शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक यानि कक्षा एक से आठवीं तक के शिक्षक बनने के लिए बीएड, डीएलएड व बीटीसी आदि पाठ्यक्रम पास अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। बता दें, शासन ने 15 मार्च को ही परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया था। 11 मई को नोटिफिकेशन और 18 मई से ऑनलाइन आवेदन लिए जाने थे। 25 जुलाई को परीक्षा होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की वजह से यूपी सरकार ने आवेदन प्रक्रिया स्थगित कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications