मथुरा-वृंदावन का 10 वर्ग Km इलाका तीर्थ स्थल घोषित, शराब-मांस की बिक्री पर प्रतिबंध

लखनऊ, 10 सितंबर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मथुरा-वृंदावन के 10 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित किया कर दिया है। इसी के साथ क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। तीर्थ स्थल घोषित किए गए इलाके में 22 नगर निगम वार्ड क्षेत्र आते हैं। योगी सरकार ने यह फैसला भगवान कृष्ण (गोपाल) से जुड़े ब्रज क्षेत्र में यहां हर साल आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के सम्मान में लिया है।मुख्यमंत्री कार्यालय के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई। ट्वीट के मुताबिक, भगवान कृष्ण की जन्मस्थली के 10 वर्ग किलोमीटर के दायरे में आने वाले नगर निगम के 22 वार्डों को तीर्थस्थल घोषित किया गया है। इस घोषणा के बाद इस क्षेत्र में मांस-मदिरा की बिक्री प्रतिबंधित होगी।

Recommended Video

    UP: Yogi Govt ने Mathura में कृष्ण जन्मस्थल के 10 km का इलाका तीर्थस्थल घोषित | वनइंडिया हिंदी
    UP yogi Govt declares 10 sqkm area of Mathura Vrindavan as pilgrimage site

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के मौके पर इस बार मथुरा पहुंचे थे, जहां उन्होंने जन्माष्टमी मनाई थी। जन्माष्टमी के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी ने कृष्ण जन्मस्थान पर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए थे। मथुरा में सीएम योगी ने कहा था कि पहले त्योहार में बधाई देने के लिए विधायक, मुख्यमंत्री यहां नहीं आते थे और जो पहले मंदिरों में जाने से डरते थे, वे अब कह रहे हैं कि राम मेरे हैं, कृष्ण भी मेरे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा के सातों तीर्थ स्थल क्षेत्रों में शराब और मांस की बिक्री पर रोक लगाए जाने को कहा था। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजने के भी निर्देश दिए थे। धर्मार्थ कार्य विभाग के मुताबिक, मथुरा के 7 इलाकों को हाल ही में तीर्थ क्षेत्र का दर्जा दिया गया है।

    बता दें, मथुरा कान्हा के शहर होने के नाते पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां देश-विदेश के श्रद्धालू आते हैं। अब मथुरा में राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे छटीकरा कस्बे में भारत की सबसे ऊंची शिवमूर्ति का निर्माण होने जा रहा है। जेके ट्रस्ट द्वारा संचालित श्री वैष्णों देवी मंदिर परिसर में चार धाम स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें महादेव के साथ श्री राधाकृष्ण व न्याय देव शनि महाराज के मन्दिर स्थापित होंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+