यूपी पुलिस में होगी एक लाख से अधिक सिपाहियों की बंपर भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने एक लाख से अधिक सिपाहियों के भर्ती करने की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अगले तीन सालों में पुलिस बल की कमी को कम करने के लिए एक लाख 20 हजार सिपाहियों की भर्ती की जायेगी।

akhilesh yadav

पुलिस विभाग में भर्ती होने के लिए लाखो युवाओ के लिए यह सुनहरा अवसर हो सकता है। सरकार की इस घोषणा के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद की जा सकती है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए गम्भीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार यह जानती है कि आधुनिक संसाधनों के बिना प्रदेश की कानून व्यवस्था को बेहतर नहीं बनाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पुलिस विभाग के 100 नवनिर्मित भवनों के उद्घाटन अवसर पर कहा कि प्रत्येक वर्ष सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को कमेन्डेशन डिस्क प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के लिए प्राय: अन्य जनपदों में जाना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर कर्मचारी हॉस्टल बनवाए जाएंगे। इसके तहत बड़े जिलों में 50 कमरे के, मध्यम जिलों में 25 तथा छोटे जिलों में 10 कमरे के हॉस्टल बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद लखनऊ में पुलिस कर्मियों की आवासीय व्यवस्था के लिए वृन्दावन कालोनी के पास 25 एकड़ भूमि नियमानुसार आवंटित कराए जाने, पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों की चुनौतियों एवं जिम्मेदारियों को देखते हुए उनके आहार भत्ते में बढ़ोत्तरी करने, प्रत्येक जनपदों में इंस्पेक्टर एवं सबइंस्पेक्टर को यात्रा के दौरान रूकने के लिए उपलब्ध राजकीय भवन के जीर्णोद्धार के लिए जरूरत के मुताबिक 5 से 10 लाख रुपये की धनराशि देने तथा शासकीय कर्तव्य पालन के दौरान कई आरोपों का सामना कर रहे पुलिस कर्मियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने की भी सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+