UP Police: लखनऊ में शोहदों ने महिला दरोगा को बनाया बंधक, 112 डायल करने पर छोड़ कर भागे
UP Police: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद में शोहदों ने एक महिला दरोगा को बंधक बना लिया। महिला दारोगा द्वारा 112 डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जानकारी होने के बाद शोहदे उसे सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले।
इस मामले में महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत तीन शोहदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

यह पूरा मामला लखनऊ जनपद की बीवीडी इलाके की है। बताया जा रहा है कि लखनऊ के थाने में तैनात एक महिला दरोगा बीबीडी इलाके में रहती हैं। उन्होंने पिछले महीने 13 अगस्त को प्रयागराज के रहने वाले अंशुमान पांडेय के ऊपर एफआईआर कराई थी।
महिला दरोगा का आरोप था कि अंशुमान पांडेय नामक युवकों को लगातार परेशान कर रहा है। उसके बाद महिला दरोगा द्वारा मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस द्वारा इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही थी। इसी बीच महिला दरोगा को शोहदों ने बंधक बना लिया।
महिला दारोगा द्वारा बताया गया की 11 सितंबर की रात्रि में 12:00 बजे कुछ लोगों ने उसका दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने के बाद लोग जांच की बात कह कर उसे कोई देर तक बाहर रॉक उसके बाद लोगों ने जबरन उसे अपनी कार में बैठा लिया।
कार में बैठाने के बाद उसमें सवार युवक महिला दरोगा से अंशुमान पांडेय के ऊपर दर्ज कराए गए केस को वापस लेने की धमकी देने लगे। महिला दरोगा का कहना है कि इस दौरान उन लोगों ने एक शादी पेपर पर उससे दस्तखत भी करवा लिया।
इस दौरान मौका पाकर उसने 112 नंबर डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। महिला दरोगा का कहना है कि उन लोगों को किसी तरह इसकी भनक लग गई उसके बाद लोग उसे सड़क किनारे उतार दिया और धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।
फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला दरोगा की तहरीर पर एक नाम जब समेत कुल तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications