यूपी पंचायत चुनाव 2021: जानिए कितने चरण में मतदान, कब तक जारी हो सकती है अधिसूचना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तीय पंचायत चुनाव 2021 के लिए आरक्षण की लिस्ट का अंतिम प्रकाशन 15 मार्च तक किया जाएगा। आरक्षण की लिस्ट के अंतिम प्रकाशन के बाद तारीखों की घोषणा की जा सकती है। तारीखों की घोषण के बारे में उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मेरठ में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य चुनाव आयोग 20 मार्च के बाद कभी भी पंचायत चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर सकती है। 25 अप्रैल तक 75 जिला पंचायतों, 826 विकास खंडों और 58,194 ग्राम पंचायतों के चुनाव 4 चरणों में पूरे होने की उम्मीद है।

 UP Panchayat Election 2021: Polling in four phases

जानकारी के मुताबिक, होली के बाद पंचायत चुनाव के लिए नामांकन दाखिले का सिलसिला शुरू हो जाएगा। बता दें, अभी पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण ल‍िस्‍ट पर आपत्तियां दर्ज की जा रही है। उसके बाद 12 मार्च को उनका निस्तारण करते हुए 15 मार्च तक सभी ग्राम पंचायतों की फाइनल आरक्षण की लिस्ट प्रकाशित कर दी जाएगी। इस बार निर्वाचन आयोग ने एक जिला एक चरण की तर्ज पर चुनाव कराने की तैयारी की है। इसके तहत सभी मंडलों के अंतर्गत आने वाले जिलों में सभी पदों के लिए एक ही चरण में मतदान होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में सभी जिलों के डीएम और मंडलायुक्त को निर्देश भी जारी कर दिया है।

राज्‍य में शांति‍पूर्ण चुनाव कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार अपने अन्य अधिकारियों के साथ अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी के साथ बैठक करेंगे। बैठक में वोटरों को लुभाने के लिए अवैध शराब की सप्लाई, माहौल बिगाड़ने के लिए हथियारों की तस्करी आदि समेत मुद्दों पर चर्चा होगी। संवेदनशील जिलों में पुलिस बल की तैनाती पर भी चर्चा होनी। अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा के मुताबिक, अपर मुख्य सचिव गृह और डीजीपी के साथ अगले हफ्ते होने वाली इस बैठक में चुनाव से पहले मंडल और जिलेवार संवेदनशीलता आंकी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+