UP Nikay Chunav: लखनऊ में 7 पार्षद पढ़ना-लिखना भी नहीं जानते, 5 सिर्फ प्राइमरी पास

UP Nikay Chunav: लखनऊ में मतदाताओं ने उम्मीदवारों की शिक्षा को नहीं दी वरीयता, 7 बिना पढ़े-लिखे उम्मीदवार जीते, 5 सिर्फ प्राइमरी पास

nikay chunav

UP Nikay Chunav Result 2023: राजनीति में शिक्षित लोगों को आगे आने के लिए अक्सर चर्चा होती है। समाज में इसको लेकर जागरुकता फैलाई जाती है कि राजनीति में पढ़े-लिखे लोग आएं। लेकिन उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में कई ऐसे उम्मीदवारों को जीत मिली है जो बिल्कुल भी पढ़े-लिखे नहीं हैं।

यूपी की राजधानी लखनऊ में 7 ऐसे उम्मीदवारों को जीत मिली है जो बिल्कुल भी पढ़े-लिखे नहीं हैं और निरक्षर हैं। इन नवनिर्वाचित पार्षदों की शैक्षणिक योग्यता शून्य होने के बाद भी मतदाताओं ने इनपर अपना भरोसा दिखाया है।

निरक्षर पार्षदों की बाद करें तो इसमे भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी दोनों के नेता हैं। लखनऊ में कुल 110 वार्ड हैं, जिसमे से 7 वार्ड में जिन पार्षदों ने जीत दर्ज की है वह निरक्षर हैं, ये ऐसे पार्षद हैं जो बिल्कुल भी पढ़ना-लिखना नहीं जानते हैं।

साथ ही पांच पार्षद ऐसे भी हैं जिन्होंने प्राइमरी तक ही पढ़ाई की है। 8 पार्षद ऐसे हैं जिन्होंने सिर्फ 8वीं तक ही पढ़ाई की है। सबसे अधिक 36 पार्षद ऐसे हैं जिन्होंने ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई की है। वहीं 16 पार्षद पोस्ट ग्रैजुएट हैं। सिर्फ एक पार्षद डिप्लोमा होल्डर है।

निरक्षर पार्षद
लालजी टंडन वार्ड से भाजपा पार्षद रोशनी
जानकीपुरम वार्ड से प्रथम वार्ड से भाजपा पार्षद निशा
न्यू हैदरगंज वार्ड से द्रितीय से भाजपा पार्षदक धर्मेंद्र कुमार सिंह
महानगर वार्ड से भाजपा पार्षद हरीश चंद्र लोधी
मल्लाही टोला वार्ड से सपा पार्षद गुलशन अब्बास
अंबरगंज वार्ड से सपा पार्षद सबा अहसान मंसूरी
मौलाना कल्बे आबिद वार्ड से कांग्रेस पार्षद इफहामुल्लाह फैज

प्राइमरी तक पढ़े पार्षद
इब्राहिमपुर द्वितीय वार्ड से सपा पार्षद मुस्कान भारती
शहीद भगत सिंह द्वितीय वार्ड से सपा पार्षद रामू पुत्र मिश्रीलाल
फैजुल्लागंज चतुर्थ वार्ड से भाजपा पार्षद नूतन नायक
अयोध्यादास द्वितीय वार्ड से भाजपा पार्षद अवधेश त्रिपाठी

गौर करने वाली बात है कि उत्तर प्रदेश की 17 नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत दर्ज की है। इन सभी सीटों पर भाजपा के मेयर प्रत्याशी को जीत मिली है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+