UP News: विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार से , सर्वदलीय बैठक में तय हुआ एजेंडा

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार से शुरू हो रहा है। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत विपक्ष के नेता शामिल हुए। इस दौरान महाना ने सभी दलों से सदन चलान के लिए उचित सहयोग मांगा।

सतीश महाना

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की 28 नवंबर से शुरुआत होगी। विधानमंडल के शीतकालीन सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आज सर्वदलीय बैठक बुलाई गई थी इसमें योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा सरकार के सहयोगी दल और विपक्षी दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

सत्र के संचालन का एजेंडा तय किया गया। 28 नवंबर से शुरू होने सत्र को लेकर सतीश महाना ने सभी से सहयोग का अनुरोध किया। बैठक के बाद संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सत्र के दौरान दो दिन का विशेष सत्र बुलाया जाएगा जिसमें यूपी में हो रहे इकोनॉमिक ग्रोथ पर चर्चा की जाएगी।

बताया जा रहा है कि शीतकालीन सत्र 28 नवंबर से शुरू होकर चार दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान सरकार 30 नवंबर को अनुपूरक बजट पास करा सकती है। इसको लेकर सरकार की तरफ से पूरी तैयारी की गई है।

विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सर्वदलीय बैठक में राज्य के संसदीय परम्पराओं के अनुरूप वर्ष 2023 के तृतीय सत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी दलीय नेताओं से सहयोग की अपेक्षा की जिस पर सभी नेताओं ने उन्हें आश्वस्त किया कि वह सदन के संचालन में पूरा सहयोग करेंगे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने आग्रह किया कि सदस्य सदन में केवल हाजिरी न लगाए बल्कि सदन में उपस्थिति भी रहें जिससे प्रदेश का विकास हो सके। सदन में हम सभी को मिलकर जनहित में सामूहिक चर्चा करनी चाहिए।

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुझे प्रसन्नता हो रही है कि देश के विधान सभाओं में जब उ0प्र0 जैसे राज्य की चर्चा होती है तो यह व्यवस्था चमत्कारिक जैसे लगता है। उन्होनें कहा कि नेतृत्व जैस व्यवहार करेगा परिणम वैसा ही होगा। दलीय नेताओं के सहयोग पर भी प्रसन्नता व्यक्त किया कि अब लोग विकास को अपना मुद्दा बनाते है। विधायक निवासों की सुरक्षा को लेकर प्रमुख सचिव गृह का ध्यानाकर्षण करते हुए पुख्ता इंतजाम किये जाने के भी निर्देश दिये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+