UP News: आधी रात को प्रेमी को बुलाकर कराई पति की हत्या, सुबह करने लगी रोने का नाटक, ऐसे खुला राज
UP News: राजधानी लखनऊ से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ में एक महिला ने आधी रात में अपने प्रेमी को फोन करके बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट कर अपने पति की हत्या कर दी। उसने इतने शातिर तरीके से घटना को अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी।
सुबह में उठने के बाद मृत युवक के परिजनों ने बिस्तर पर जब उसकी सर कटी लाश देखी तो चीख पुकार मच गई। परिजनों द्वारा फोन करके इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

10 साल पहले हुई थी शादी: यह घटना लखनऊ जनपद के मलिहाबाद इलाके के कसमंडी चौकी क्षेत्र के कुशभरी गांव की है। मृतक के परिजनों द्वारा बताया गया कि गांव के रहने वाले प्रदीप की शादी 10 साल पहले रेखा नामक एक युवती से हुई थी।
शादी के बाद रेखा को तीन बच्चे हुए जिसमें बड़ी बेटी सिमरन 9 साल की है तथा शिवांगी 5 साल की और 3 साल का शिव नमक एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि रेखा की नजदीकियां गांव के ही रहने वाले राजू रैदास से बढ़ गईं।
दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। बताया जा रहा है कि प्रदीप के घर न रहने पर राजू उसकी पत्नी से चोरी छुपे मिलने के लिए आता था। इसकी जानकारी होने के बाद प्रदीप द्वारा अपनी पत्नी पर शिकंजा करना शुरू कर दिया गया तो पत्नी नाराज हो गई।
आधी रात में फोन करके प्रेमी को बुलाई: पति द्वारा राजू से मिलने की पाबंदी लगाए जाने की बात रेखा को नागवार गुजरी। बताया जा रहा है कि बुधवार की रात में उसने अपने प्रेमी राजू को फोन करके मिलने के लिए बुलाया। राजू अपने दोस्त सोनू पाल के साथ प्रदीप के घर पहुंचा।
घर पहुंचने के बाद राजू और सोनू तथा प्रदीप की पत्नी रेखा आदि तीनों लोग मिलकर कुल्हाड़ी से प्रदीप का गला काटकर हत्या कर दिया। प्रदीप की हत्या करने के बाद दोनों आरोपी घर से निकल गए और करीब 500 मीटर दूर आम के बाग में कुल्हाड़ी फेंक कर फरार हो गए।
पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो हुआ खुलासा: बताया जा रहा है कि गुरुवार के सुबह में घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने रेखा से पूछताछ किया। पूछताछ के दौरान रेखा रोने का नाटक करती रही लेकिन बाद में पढ़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
ऐसे में पुलिस द्वारा रेखा को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद पुलिस ने सोनू पाल और राजू रैदास को भी सर्विलांस के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वही इस घटना के बारे में जो भी सुना हुआ हैरान रह गया।












Click it and Unblock the Notifications