UP News: केंद्रीय मंत्री Kaushal Kishore के घर पर कैसे हुई विनय श्रीवास्तव की हत्या, सामने आई ये वजह
मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर एक युवक की हत्या का खुनलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जुए में पैसा हारने के बाद हुए विवाद में हत्या हुई।
Vinay Srivastava Death case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे मोहनलालगंज सीट से बीजेपी के सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के आवास पर हुई हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस का दावा है कि जुए में पैसा हारने के बाद विवाद इतना बढ़ा कि अचानक गोली चल गई जिससे विनय श्रीवास्तव की मौत हो गई।

पुलिस ने दावा किया है कि विनय श्रीवास्तव जुए में अंकित से करीब 15 हजार रुपये हार गया था। जीत के बाद अंकित ने जुआ खेलने से मना कर दिया जिसके बाद विवाद बढ़ गया। विवाद बढ़ने के बाद विनय ने बेड के नीचे रखी विकास की पिस्टल को उठा लिया।
पुलिस ने बताया कि इसी बीच अंकित और विनय के बीच पिस्टल की छीना झपटी शुरू हो गई जिसमें गोली चलने से विनय श्रीवास्तव की मौत हो गई। घटना के समय अंकित वर्मा, अजय रावत और शमीम बाबा घर पर मौजूद थे।
पुलिस का दावा है कि विकास घटना के वक्त नहीं था। हवाई जहाज से दिल्ली जाने की वजह से वह अपनी पिस्टल छोड़कर गया था। पुलिस के मुताबिक घटना के समय विकास घर पर मौजूद नहीं था। इस बीच पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
गौरतलब है कि भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर (Kaushal Kishore) के उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित घर उनके घर पर शुक्रवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसकी पहचान भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव के तौर पर हुई है, जो कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर उर्फ आशू का दोस्त था और हमेशा उसी के साथ रहता था।












Click it and Unblock the Notifications