UP News: नौकर ने मालकिन के बेडरूम का CCTV कैमरा किया हैक और सब कुछ कर लिया रिकॉर्ड, मामला दर्ज

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जनपद जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लखनऊ जनपद के महानगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला व्यापारी द्वारा अपने कर्मचारी के खिलाफ आईटी एक्‍ट में मामला दर्ज कराया गया है।

महिला का आरोप है कि कर्मचारी ने उसके बेडरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे को हैक कर लिया और उसके निजी पलों का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। मामले में महिला व्‍यापारी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

up-news-servant-hacked-cctv-camera-and-recorded-all-that

पुलिस का दिए तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि उसने गोखले मार्ग पर कपड़े की एक दुकान खोली थी। दुकान में उसने अगस्त 2022 में सीसीटीवी कैमरा लगवाया था। बाद में उस सीसीटीवी कैमरा को उसके दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ललित ने अपनी ईमेल आईडी से हैक कर लिया।

महिला व्यापारी द्वारा बताया गया कि व्यापार में लगातार घाटा होने के चलते उसने अपनी दुकान को बंद कर दिया। दुकान को बंद करने के बाद उसने बच्चों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे को अपने बेडरूम में लगवा दिया।

बेडरूम में सीसीटीवी कैमरा लगवाए जाने के बाद भी कैमरे का एक्‍सेस कर्मचारी ललित के पास था। जिससे ललित महिला व्यापारी और उसके पति के निजी पलों का वीडियो रिकॉर्ड करता रहा। महिला ने कहा कि मोबाइल वापस मांगने पर ललित ने मोबाइल से सब कुछ डिलीट कर दिया लेकिन रिकार्ड वीडियो का ऑनलाइन सेव कर दिया।

उसके बाद ललित द्वारा अपनी पत्नी के मोबाइल ईमेल आईडी लॉगिन किया गया तो सभी वीडियो उसकी पत्नी के मोबाइल में भी दिखाई देने लगे। उसके बाद ललित की पत्नी ने जब महिला को फोन किया तो उसे इसके बारे में जानकारी हुई।

उसके बाद महिला व्यापारी ने ललित से इस बारे में पूछताछ की तो ललित उसे गाली गलौज देने लगा। पुलिस को दिए तहरीर में महिला द्वारा आरोप लगाया गया है कि इस मामले में ललित की पत्नी और उसकी साली भी उसका साथ दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+