'घर खुला हुआ था,आलमारियां खुली थी पत्नी के गले पर....', पूर्व आईएएस ने बताया हत्या के बाद का पूरा सीन
Lucknow News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी का शव घर में मिला। लूट के बाद हत्या की गयी है। पूर्व आईएएस अधिकारी देवेंद्रनाथ दुबे ने हत्या के बाद का पूरा दृश्य पुलिस को बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के इंदिरानगर निवासी डीएन दुबे (71) की पत्नी मोहिनी का शव घर में पड़ा था। सुबह गोल्फ खेल कर लौटे डीएन दुबे ने देखा कि घर का दरवाजा खुला है। आलमारियां खुली हैं और पत्नी मोहिनी के गले पर फंदा लगा था। यह देख उनके होश उड़ गए। पुलिस को सूचना दी और पूरा दृश्य बताया।दुबे रायबरेली के जिलाधिकारी और इलाहाबाद के मंडलायुक्त रह चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई हैं। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश और भय व्याप्त हैं।

पूर्व आईएएस अधिकारी की पत्नी की हत्या से काॅलोनी के लोगों में भय है। उनका कहना है कि जब एक अधिकारी के घर में दिनदहाड़े इस तरह की घटना हो सकती है तो आम लोगों का क्या होगा। हम कितने सुरिक्षित हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है। इस घटना पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपियों को कड़ी से कडी सजा मिलनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications