UP News: अकबरनगर में पुलिस की गाड़ियों पर फेंके गए ईंट-पत्थर, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त, जाने क्यों भड़के लोग?
UP News: राजधानी लखनऊ के अकबरनगर में रविवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची लखनऊ विकास प्राधिकरण और पुलिस टीम पर लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान पुलिस और एलडीए के अधिकारियों के कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।
पुलिस टीम पर पथराव किए जाने की जानकारी मिलने के बाद कई थानों की फोर्स वहां पहुंची। उसके बाद पुलिस टीम पर पथराव करने वाले लोग भाग निकले। पुलिस द्वारा पथराव करने वाले लोगों की तलाश की जा रही है।

बताया जा रहा है कि रविवार को एलडीए के अधिकारी पुलिस टीम को लेकर लखनऊ के अंबेडकर नगर मोहल्ले में स्थित एक फर्नीचर के गोदाम के समीप पहुंचे। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मकान अवैध था। ऐसे में उसे गिराया जा रहा था।
जेसीबी से मकान ढहाया जा रहा था इसी दोरान लोग आक्रोशित हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस और एलडीए टीम के ऊपर हमला कर दिया। नाराज लोगों पुलिस और एलडीए के अधिकारियों की गाडि़यों को क्षतिगस्त कर दिया।
इस दौरान स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए पुलिस को वहां से पीछे हटना पड़ा। हालांकि बवाल की जानकारी मिलने के बाद काफी संख्या में पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद पथराव करने वाले लोग भाग निकले।
मलबे में लोगों के दबने की फैलाई गई अफवाह
बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्तु किया जा रहा था। इसी दौरान मलबे का कुछ हिस्सा छटक कर दूसरी तरफ गिर गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने अफवाह फैला दी।
अधिकारियों का कहना है कि भीड़ में मौजूद लोगों द्वारा यह अफवाह फैलाई गई की अवैध निर्माण ध्वस्त करते समय गिरे मलबे में चार-पांच लोग दब गए हैं। यह बात सुनकर लोग आक्रोशित हो गए। उसके बाद लोगों ने पुलिस और एलडीए के अधिकारियों की टीम पर पथराव कर दिया।
-
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट












Click it and Unblock the Notifications