UP News: लखनऊ में शेविंग करते समय नाई ने थूक कर किया मसाज, CCTV फुटेज देख भड़का ग्राहक, केस दर्ज
UP News: राजधानी लखनऊ से एक शर्मनाक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल फुटेज में दिखाई दे रहा है कि लखनऊ के एक सैलून में मसाज करते समय नाई अपने हाथ पर थूक कर मसाज कर देता है।
इस मामले में ग्राहक को जब शक हुआ तो उसने सीसीटीवी फुटेज चेक किया। सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद पूरा मामला सामने आया तो उसने इस मामले में पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।

यह पूरा मामला लखनऊ जनपद के सुशांत गोल्फ सिटी थाने का है। बताया जा रहा है कि थाने के अहमामऊ इलाके में स्थित एक दूसरे धर्म का युवक सैलून चलाता है। उक्त सैलून में वह दाढ़ी बनवाने और मसाज करवाने के लिए गया था।
उसने बताया कि चेहरे पर मसाज करने के दौरान सैलून संचालक जैद अपने हाथ पर थूक कर उसके चेहरे पर मसाज कर रहा था। चेहरे पर क्रीम लगा होने के चलते ग्राहक अपनी आंख बंद रखे था ऐसे में वह देख नहीं पाया।
हालांकि मसाज करवाते समय उसे इस बात का एहसास हुआ तो मसाज करवाने के बाद उसने सीसीटीवी फुटेज चेक किया। सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर जब नाई की सच्चाई सामने आई तो मसाज करवाने वाला ग्राहक हैरान रह गया।
सच्चाई सामने आने के बाद ग्राहक ने तत्काल पुलिस को फोन करके इस मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में ग्राहक द्वारा पुलिस से लिखित शिकायत भी की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी बता दें कि सालों में मसाज करवाते समय नई द्वारा ग्राहक चेहरे पर थूक कर मसाज करने का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी कुछ जनपदों से ऐसे मामले सामने आ चुके हैं और पुलिस द्वारा कार्रवाई भी की गई थी। अब राजधानी लखनऊ से ऐसी घटना सामने आने के बाद लोग हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications