UP News: अयोध्या के राम मंदिर के लिए जलेसर में बना 2100 किलो का घंटा, जानिए कब पहुंचेगा धाम
UP News: अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर तैयार हो रहा है, जिसके लिए राजस्थान के जलेसर में अष्टधातु का 2100 किलो का विशाल घंटा तैयार किया जा रहा है। इस घंटे से निकलने वाली आवाज अद्भुत होगी। जो दूर-दूर तक लोगों को सुनाई देगी।
इस घंटे के बारे में ऐसा बताया जा रह है कि यह घंटा जल्द ही जलेसर से अयोध्या पहुंचेगा। इसके लिए जलेसर विधायक ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर समय मांगा गया है।

घंटा निर्माण करने वाले पीतल कारोबारी आदित्य मित्तल के मुताबिक घंटा बनकर तैयार हो गया है। जैसे ही शासन से अनुमति मिलेगी। घंटे पर पोलिश कर दी जाएगी। घंटे की यात्रा धूमधाम से निकालते हुए इसे अयोध्या तक पहुंचाया जाएगा।
जलेसर विधायक संजीव दिवाकर कहते हैं कि उन्होंने लखनऊ में सीएम योगी से मुलाकात की है। जिसमें मुख्य रूप से जलेसर में तैयार घंटे की अयोध्या में स्थापना को लेकर चर्चा की गई। उनसे इस कार्य के लिए अनुमति और समय मांगा गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सकारात्मक जवाब दिया है। तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट से भी वार्ता की जा रही है। पूरी प्रक्रिया में करीब 10 दिन का समय लगेगा। इसके बाद घंटा अयोध्या पहुंचाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications