चुनाव से पहले मायावती ने योगी सरकार पर किया बड़ा वार, बोलीं- इन्होंने अपना क्या किया?
लखनऊ, 24 जनवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान को अब कुछ ही दिन बाकी हैं। इससे पहले बसपा प्रमुख मायावती एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'बंगले' वाले बयान पर पलटवार करने के बाद मायावती ने सोमवार को यूपी की बीजेपी सरकार कामकाज, कानून-व्यवस्था, पलायन को लेकर हमला बोला है।

मायावती ने कहा- इन्होंने अपना क्या किया?
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा, ''भय, भ्रष्टाचार, भेदभाव व जान-माल-मजहब की असुरक्षा अर्थात् यूपी की बदतर कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी व लाखों पलायन आदि विशाल आबादी वाले इस राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं हैं, जो लगातार बढ़ती ही जा रही हैं एवं लोगों में कुण्ठा पैदा कर रही हैं तथा समाज व प्रदेश पिछड़ रहा है, अति-दुःखद।'' मायावती ने अपने अगले ट्वीट में कहा, ''यूपी में बीएसपी की रही सरकार में लगभग ढाई लाख गरीब परिवारों को बुनियादी सुविधाएं-युक्त आवास उपलब्ध कराया व करीब 15-20 लाख मकानों की तैयारी चल रही थी, किन्तु सरकार बदलने के कारण यह कार्य अधूरा रह गया, जिसे ही भाजपा भुनाने का प्रयास कर रही है। इन्होंने अपना क्या किया?''
मायावती का सीएम योगी पर पलटवार
बता दें, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने गाजियाबाद दौरे पर गरीबों को दिए गए मकानों का ब्योरा देते हुए यूपी की पिछली सरकारों पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि यूपी में पिछली सरकारों में जनता के पैसे से मंत्रियों ने अपने लिए बंगले बनाए। इसके बाद मायावती का पलटवार सामने आया था। उन्होंने कहा, ''शायद पश्चिमी यूपी की जनता को यह मालूम नहीं है कि गोरखपुर में योगी जी का बना मठ जहां वो अधिकांश निवास करते हैं, वो कोई बड़े बगंले से कम नहीं है। यदि इस बारे में भी यह बता देते तो बेहतर होता। साथ ही, यह भी बेहतर होता यदि यूपी के सीएम अपनी सरकार की तारीफ के साथ-साथ बीएसपी सरकार के जनहित से जुड़े कार्यों का भी कुछ उल्लेख कर देते, क्योंकि इन्हें मालूम होना चाहिए कि गरीबों को मकान व भूमिहीनों को जमीन देने के मामले में बीएसपी सरकार का रिकार्ड बेहतरीन रहा है।''
-
रिंकू सिंह ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी की भूमिका के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान












Click it and Unblock the Notifications