UP election 2022: अखिलेश ने किसानों के लिए किया बड़ा ऐलान, 'अन्न संकल्प' कर बीजेपी को हटाने की अपील

लखनऊ, 17 जनवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अखिलेश ने कहा कि सभी किसानों को सिंचाई के मुफ्त बिजली और ब्याज मुक्त लोन दिया जाएगा। लखनऊ में एक कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा प्रमुख ने कहा कि किसानों के लिए बीमा और पेंशन का भी इंतजाम किया जाएगा। इस ऐलान से पहले अखिलेश ने अन्न (गेंहूं और चावल) हाथ में लेकर संकल्प लेकर बीजेपी को हटाने की किसानों से अपील की। उन्होंने कहा, 'हम सभी संकल्प लेते हैं कि किसानों पर अन्याय करने वालों को हराएंगे और हटाएंगे।'

UP election 2022 akhilesh yadav announcement for farmers

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में किसानों को सभी फसलों पर एमएसपी, गन्ना किसानों को 15 दिन में उनका भुगतान, किसानों को सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त, ब्याजमुक्त लोन, किसानों के लिए बीमा एवं पेंशन की व्यवस्था को शामिल किया जाएगा। अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलेते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बड़े-बड़े षडयंत्र और साजिश की जा रही हैं। हमारे परिवार की हमसे ज़्यादा चिंता भाजपा को है। उन्होंने कहा कि हमारा घोषणा पत्र भाजपा के घोषणा पत्र के बाद आएगा।

'बीजेपी ने वोट के लिए 3 कृषि कानून वापस लिए हैं'

बता दें, अखिलेश यादव के साथ लखीमपुर के तेजिंदर बिर्क भी मौजूद थे। आरोप है कि तेजिंदर पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश हुई, जिसमें वो घायल हो गए थे। अखिलेश ने कहा कि किसान नेताओं और किसानों को संघर्ष करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। बीजेपी ने वोट के लिए 3 कृषि कानून वापस लिए हैं। हम किसानों पर अन्याय करने वालों को हटाने का संकल्प ले रहे हैं।

Recommended Video

    UP Election 2022: Imran Masood, Kadir Rana समेत इन नेताओं को नहीं मिला टिकट | वनइंडिया हिंदी

    योगी के मंत्री का अखिलेश पर निशाना

    उधर, योगी सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वैक्सीनेशन को कल 1 वर्ष पूरे हुए और दुनिया में प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है कि भारत ने कोरोना को बेहतर ढंग से नियंत्रित किया है। लेकिन कुछ नेता लोगों को गुमराह कर रहे है कि ये बीजेपी की वैक्सीन है, जबकि उनके पिता मुलायम सिंह यादव ने चुपचाप वैक्सीन लगा ली। पाठक ने कहा, 'कल मैंने उनकी (अखिलेश यादव) पत्नी डिंपल जी से अनुरोध किया कि आप अपने पति को भी वैक्सीन लगवा दीजिए ताकि जनता ये ना समझे कि ये कोरोना बढ़ाने वाले नहीं है, बल्कि कोरोना बढ़ाने वाले लोग है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+