UP : स्कूली बच्चों को CM योगी का तोहफा, 1. 91 करोड़ छात्रों के अभिभावकों के खाते में डाले 1200 रुपए
लखनऊ, 01 अगस्त: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के जरिए 1,200 की धनराशि ट्रांसफर की। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमने स्कूल चलो अभियान 2017 में शुरू किया था और बेसिक और माध्यमिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 1,62,000 शिक्षकों की तैनाती की। ऑपरेशन कायाकल्प में बहुत सारे विद्यालय दर्शनीय हुए हैं और आज बेसिक शिक्षा परिषद का हर छात्र-छात्रा इस बात पर गौरव की अनुभूति कर सकते हैं कि हम भी किसी पब्लिक, कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर अच्छी शिक्षा प्राप्त करने के हकदार हैं।

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 तक बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों की स्थिति ऐसी थी कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल में ही भेजना उचित समझता था, लेकिन विगत 5 वर्षों में विभाग के कर्मचारियों व अध्यापकों की मेहनत ने बेसिक शिक्षा परिषद को विश्वास का प्रतीक बनाया है। विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक व शिक्षामित्र यदि संकल्प कर लें तो कोई भी बच्चा स्कूल आने से वंचित नहीं रह सकता।
सीएम योगी ने की ये अपील
सीएम योगी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने विद्यालय के भवन की देखभाल एक मंदिर, एक पवित्र धर्मस्थल की तरह करनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications