सीएम योगी ने पूर्व की सरकारों पर किया वार, कहा- 2014 के पहले देश में असुरक्षा का वातावरण था

लखनऊ, 31 अक्टूबर: लखनऊ में बीजेपी की ओर से आयोजित 'सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन' को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर पूर्व की सरकारों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि फर्क बहुत स्पष्ट है। 2014 के पहले भारत क्या था और 2014 के बाद भारत आज कहां है। 2014 के पहले भारत के अंदर अविश्वास, अराजकता, अव्यवस्था और असुरक्षा का वातावरण था। 2014 के पहले देश के अंदर रोज एक नया घोटाला आता था।

UP cm yogi adityanath targets congress samajwadi party and bsp

मुख्यमंत्री योगी ने कहा- पहले कोई भारत और भारतीयता के बारे में चर्चा नहीं करता था

मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी के कार्यकाल को छोड़ दें तो भारत और भारतीयता के बारे में कोई चर्चा नहीं करता था। गांव, गरीब, नौजवान, महिला, किसान, व्यापारी के बारे में कोई चर्चा करने को तैयार नहीं था। पहले बिजली केवल 3-4 जिलों तक आती थी। मुख्यमंत्री योगी ने दावा किया कि आज प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिजली है। 1 करोड़ 51 लाख से अधिक गरीबों को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं।

'पहले रामभक्तों पर चलाई जाती थीं गोलियां, अब... '

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले रामभक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं। अब प्रधानमंत्री जी ने अयोध्या में आकर भव्य श्रीराम मंदिर का शिलान्यास किया। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। गुंडे, अपराधी, माफिया पहले गरीबों की सम्पत्ति हड़प लेते थे। बहन-बेटियों का जीना दूभर था। आज यूपी में सुरक्षा का एक माहौल है। सुरक्षा का वातावरण देने में हम इसलिए सफल हुए हैं, क्योंकि डबल इंजन की सरकार चल रही है। मख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज अपने दुश्मनों को आंख से आंख मिलाकर बात करने वाले और दुनिया के अंदर स्वाभिमान के ​साथ जीने वाले राष्ट्र के रूप में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+