'पहले टीका, फिर परीक्षा', यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 को लेकर अखिलेश यादव ने कहा

'पहले टीका, फिर परीक्षा', यूपी बोर्ड परीक्षण 2021 को लेकर अखिलेश यादव ने कहा

लखनऊ, मई 25: कोरोना वायरस संक्रमण के चलते उत्‍तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021 को लेकर अभी संशय की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के एक बयान के मुताबिक, 'केंद्र सरकार की ओर से सुझाव मिलते ही यूपी बोर्ड की परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।' तो वहीं, अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने उत्‍तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2021 को लेकर बयान दिया है।

UP Board Examination 2021: ex cm Akhilesh Yadav said No Examination Without Vaccination

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, ' पहले टीका, फिर परीक्षा।' आपको बता दें कि अखिलेश यादव इससे पहले भी योगी सरकार से मांग कर चुके है कि पहले परीक्षा देने वाले छात्रों को टीका लगाया जाए और फिर परीक्षा की बात की जाए। बता दें कि पहले पंचायत चुनाव और फिर कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द किया जा चुका है। परीक्षा के लिए अभी नई तिथि की घोषणा नहीं की गई है।

परीक्षार्थी हो सकते हैं प्रमोट
सूत्रों का मानना है कि सरकार कक्षा 10 और 12 दोनों ही कक्षाओं के परीक्षार्थियों को प्रमोट कर सकती है। क्योंकि जिस तरह की स्थिति है उसमें इतनी बड़ी परीक्षा कराना मुश्किल है। कोरोना की तीसरी लहर भी आने की चर्चा है। इसीलिए सरकार इन्हें खुद की कक्षाओं के अंकों के आधार पर अगली कक्षा में भेज सकती है। हालांकि, माध्यमिक शिक्षा परिषद ने निर्देश दिया है कि 12 वीं कक्षा में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के प्री-बोर्ड और 11वीं के नंबरों को वेबसाइट पर अपलोड किया जाए। इससे पहले बोर्ड ने दसवीं बोर्ड के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक व प्री-बोर्ड एग्जाम का प्राप्तांक और पूर्णांक का विवरण मांगा था। दसवीं के विद्यार्थियों का अंक वेबसाइट पर अंक अपलोड करने के लिए बोर्ड ने विद्यालय को 20 मई तक का मौका दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+