coronavirus: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन स्थगित, बिना परीक्षा के पास होंगे 8वीं तक के छात्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया 2 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी है। यूपी के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा कहा कि कोरोना वायरस के प्रसार पर रोक लगाने के सरकार के प्रयासों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि 8वीं तक के सभी छात्र बिना परीक्षा के ही उत्तीर्ण घोषित होंगे। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि 2 अप्रैल के बाद जब स्कूल खुलेंगे तब यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन की नई तारीख तय की जाएगी।

Recommended Video

      Coronavirus: UP में 8th तक के Student बिना Exam होंगे पास, सरकार ने दिए आदेश | वनइंडिया हिंदी
      up board exam 2020 answer sheet evaluation postponed due to coronavirus

      16 मार्च से शुरू हुआ था कॉपियों का मूल्याकंन

      16 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू हुआ था। लगभग 1.5 लाख अध्यापकों को उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए लगाया गया है। लेकिन कई केन्द्रों पर कोरोना वायरस के डर से शिक्षक कॉपियों को जांचने से भयभीत थे। हालांकि, बोर्ड ने केन्द्रों पर कॉपी जांचने वाले परीक्षकों के लिए कई गाइडलाइन्स जारी किए थे, जिसके तहत दो परीक्षकों के बीच की दूरी कम से कम एक मीटर होगी और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन स्थगित होने के कारण बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा में भी देरी हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम अब मई के प्रथम सप्ताह के बाद ही जारी किये जा सकेंगे।

      कैबिनेट मीटिंग में लिए गए कई फैसले

      बता दें, कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सतर्क नजर आ रही है। मंगलवार को कैबिनेट बैठक में कोरोना को लेकर हुई बड़ी चर्चा के बाद कई गाइडलाइंस व निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही प्रदेश में सभी स्कूल व कॉलेज को दो अप्रैल तक बंद करने की घोषणा की है। पहले सरकार ने सभी स्कूल-कालेज को 22 मार्च तक बंद करने का आदेश जारी किया था। स्कूल व कॉलेज को दो अप्रैल तक बंद करने के साथ ही सरकार ने अगले आदेश तक सभी परीक्षाओं को भी स्थगित कर दिया है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+