UP ATS ने दबोचा एक और एजेंट, Gonda के मु. रईस से मिला इनपुट, ISI को भेजी थी सैन्य छावनी की फोटो
UP ATS ने सोमवार को एक और आईएसआई एजेंट मुकीम सिद्दीकी उर्फ अरशद को लखनऊ से धर दबोचा है। यूपीएटीएस ने 16 जुलाई को गिरफ्तार किये गए आईएसआई एजेंट गोंडा निवासी मु. रईस से मिली जानकारियों के आधार पर मुकीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया है। एटीएस बीते दस दिन से मुकीम की तलाश कर रही थी। उसके पास से एक मोबाइल, दो सिम और 617 रुपये नगद बरामद हुए हैं।
एक और एजेंट गिरफ्तार
बता दें कि एटीएस ने 16 जुलाई को गोंडा निवासी आईएसआई एजेंट रईस को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। रईस ने अपने साथियों की मदद से झांसी की बबीना सैन्य छावनी की फोटो खींचकर पाकिस्तान भेजी थी। रईस की गिरफ्तारी के बाद एटीएस ने मुंबई से उसके साथी अरमान और सलमान को भी दबोच लिया था। तीनों से पूछताछ में मुकीम का नाम सामने आया था, जिसके बाद एटीएस उसे भी तलाश रही थी।

10 दिनों की रिमांड मंजूर
वहीं एटीएस अधिकारियों के अनुसार, मुकीम गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र के दीनपुरवा गांव का निवासी है। एटीएस द्वारा सोमवार को लखनऊ से गिरफ्तार करने के बाद एटीएस ने मुकीम को मंगलवार को विशेष कोर्ट में पेश किया। एटीएस की अर्जी पर कोर्ट ने मुकीम की दस दिनों की पुलिस रिमांड मंजूर कर दी है। एटीएस का अनुमान है कि पूछताछ में मुकीम आइएसआइ नेटवर्क से जुड़े कई महत्वपूर्ण राज खोल सकता है।
मोबाइल फोन की फारेंसिक जांच से खुलेंगे कई राज
एटीएस का कहना है कि मुकीम भी आईएसआई के लिए काम कर रहा था। वहीं एटीएस मुकीम के पास से मिले मोबाइल फोन की फारेंसिक जांच भी कराएगी। इसके एलावा मुकीम के संपर्क में रहे कुछ अन्य युवकों की भी पड़ताल की जा रही है। रईस से शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि उसे भारत में मुस्लमानों पर हो रहे अत्याचार की बातें कर देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसाया गया था।
कैंट क्षेत्र में जासूसी
रईस ने मुकीम को पांच हजार रुपये भी दिए थे और उसे राजस्थान में नौकरी दिलाने का दावा कर झांसी स्टेशन व बबीना कैंट क्षेत्र में जासूसी के लिए भेजा था। मुकीम ने कैंट क्षेत्र की कई फोटो व वीडियो रईस को भेजे थे। उसने एक नक्शा भी बनाया था। मुकीम के मुंबई व पुणे जाने की बात भी सामने आई है।












Click it and Unblock the Notifications