लखनऊ न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

UP Assembly BY-Election Results 2019: BJP को एक सीट का हुआ नुकसान, सपा को दो सीट का हुआ फायदा

Google Oneindia News

लखनऊ। महाराष्ट्र-हरियाणा के साथ उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, जिसके परिणाम सामने आ गए हैं। उपचुनाव में सबसे ज्यादा फायदा समाजवादी पार्टी को हुआ। समाजवादी पार्टी ने बीजेपी और बसपा को एक-एक सीट का झटका देते हुए जैदपुर और जलालपुर सीट पर कब्जा जमा लिया है। वहीं, सपा रामपुर सीट को भी बचाने में कामयाब हुई है। बता दें कि भाजपा ने 7 और अपना दल ने एक सीटों पर कब्जा किया है। इस उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा अपना खाता तक नहीं खोल पाई।

up assembly by elections 2019 live updates

05:00 PM: रामपुर सीट पर आजम खान की पत्नी और सपा उम्मीदवार तंजीम फातिमा ने जीत दर्ज कराई है। तंजीम फातिमा ने बीजेपी के उम्मीदवार भारत भूषण को 7,727 वोटो से मात दी है। तंजीम फातिमा को 79037 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी के भारत भूषण को 71310 वोट मिले है।

04:50 PM: यूपी की प्रतापगढ़ सीट से अपना दल के उम्मीदवार राजकुमार पाल ने जीत दर्ज कराई है। राजकुमार पाल ने समाजवादी पार्टी के बृजेश वर्मा को 29,699 वोटों से मात दी है। राजकुमार पाल को 52896 वोट मिले हैं, जबकि समाजवादी पार्टी के बृजेश वर्मा को 23197 वोट मिले है।

04:34 PM: मऊ की घोसी सीट से बीजेपी के विजय राजभर 359 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें 55054 वोट मिले है, जबकि सपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुधाकर सिंह को 54695 वोट मिले है।

04:25 PM: सहारनपुर की गंगोह सीट से बीजेपी के चौधरी कीरत सिंह ने जीत दर्ज कराई है। चौधरी कीरत सिंह ने कांग्रेस के नोमान मसूद को 5,362 वोटों से मात दी है। चौधरी कीरत सिंह को 68237 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार नोमान मसूद को 62875 इतने वोट मिले है।

04:12 PM: लखनऊ कैंट सीट पर बीजेपी ने अपना कब्जा बरकरार रखा है। उपचुनाव में लखनऊ कैंट सीट से बीजेपी के सुरेश चंद्र तिवारी ने 35,378 वोटों जीत दर्ज कराई है। वहीं, समाजवादी पार्टी के मेजर आशीष चतुर्वेदी को 21234 हजार वोट मिले।

03:00 PM: बाराबंकी जिले की जैदपुर सीट पर समाजवादी पार्टी ने अपनी जीत दर्ज करवा दी है। उपचुनाव में सपा के गौरव रावत ने 4,165 वोटों से जीत दर्ज कराई है। गौरव रावत को 78172 वोट मिले है। वहीं, बीजेपी के उपेंद्र रावत को 74002 हजार वोट मिले। आपको बता दें कि 2017 के चुनावों में बीजेपी ने इस सीट पर जीत दर्ज कराई थी।

02:48 PM: सहारनपुर गंगोह विधानसभा उपचुनाव में 28वे राउंड की मतगणना खत्म हो गई है। 28वें राउंड में भाजपा के चौ. कीरत सिंह 4,119 वोटों की बढ़त बना ली है। वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार नोमान मसूद को 62671 मत मिले है।

02:34 PM: बीजेपी-7, सपा-2, बसपा-1, और अपना दल-1 सीट पर आगे चल रही है।

02:27 PM: रामपुर सीट पर आजम खान की पत्नी और सपा उम्मीदवार तंजीम फातिमा 16,963 वोटो से आगे चल रही है। उन्हें 71248 वोट मिले है, जबकि भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण को 54285 मत प्राप्त हुए है।

02:20 PM: सहारनपुर गंगोह विधानसभा उपचुनाव में 27वे राउंड की मतगणना खत्म हो गई है। इस पर कांग्रेस के नोमान मसूद 1,009 की बढ़त से आगे चल रहे है। उन्हें 61543 मत प्राप्त हुए है। वहीं, बीजेपी के चौ कीरत सिंह को 60534 मत प्राप्त हो गई है।

01:15 PM: लखनऊ कैंट सीट से बीजेपी प्रत्याशी सुरेश तिवारी 23,497 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें 36190 मत प्राप्त हुए, जबकि सपा के उम्मीदवार मेजर आशीष चतुर्वेदी को 12693 वोट मिले है।

01:06 PM: रामपुर सीट पर आजम खान की पत्नी और सपा उम्मीदवार तंजीम फातिमा 19,331 वोटो से आगे चल रही है। उन्हें 51343 वोट मिले है, जबकि भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण को 32012 मत प्राप्त हुए है।

01:00 PM: मऊ की घोसी सीट पर बीजेपी के विजय राजभर 5,786 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें 23963 वोट मिले है, जबकि बसपा उम्मीदवार अब्दुल क़यूम को 18180 मत प्राप्त हुए है। वहीं, सपा समर्थित निर्दलीय सुधाकर सिंह- 21991 इतने मत प्राप्त हुए है।

12:47 PM: कानपुर की गोविन्दनगर सीट पर बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी 8,760 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें 22167 मत प्राप्त हुए है। वहीं, कांग्रेस की उम्मीदवार करिश्मा ठाकुर को 13407 मत प्राप्त हुए है।

12:40 PM: मऊ की घोसी सीट से बीजेपी के विजय राजभर 6,432 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें 22146 मत प्राप्त हुए है। वहीं, बसपा की प्रत्याशी अब्दुल क़यूम को 15714 मत प्राप्त हुए है।

12:30 PM: रामपुर सीट पर आजम खान की पत्नी और सपा उम्मीदवार तंजीम फातिमा 21,315 वोटो से आगे चल रही है। उन्हें 46375 वोट मिले है, जबकि भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण को 25060 मत प्राप्त हुए है।

12:25 PM: बहराइच की बलहा सीट से बीजेपी के सरोज सोनकर 16791 मतों से आगे चल रहे है। उन्हें 27168 मत प्राप्त हुए है। वहीं, समाजवादी पार्टी की किरन को 10377 मत प्राप्त हुए है।

12:00 PM: सहारनपुर की गंगोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस 8643 वोटों से आगे चल रही है। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार नोमान मसूद को 36839 मत प्राप्त हुए। जबकि बीजेपी के चौ0 कीरत सिंह को 28196 इतने मत प्राप्त हुए है।

11:56 AM: रामपुर उपचुनाव 15वां राउंड पूरा। सपा प्रत्याशी तंजीन फात्मा 18,143 वोटों से आगे।

11:40 AM: बीजेपी-6, सपा-2, बसपा-1, कांग्रेस-1 और अपना दल-1 सीट पर आगे चल रही है।

11:20 AM: सहारनपुर की गंगोह विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस 6249 की बढ़त से आगे चल रही है। कांग्रेस उम्मीदवार नोमान मसूद को 28526 वोट मिले है, जबकि भाजपा के चौ0 कीरत सिंह को 22277 इतने वोट मिले है।

11:10 AM: कानपुर की गोविंदनगर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र मैथानी 8188 से आगे चल रहे है।

11:00 AM: रामपुर सीट पर आजम खान की पत्नी और सपा उम्मीदवार तंजीम फातिमा 14,214 वोटो से आगे चल रही है।

10:55 AM: अंबेडकरनगर की जलालपुर सीट से बसपा की उम्मीदवार छाया वर्मा आगे चल रही है। पांचवा राउंड में बसपा को 15026, भाजपा को 11130, सपा को 8200 इतने वोट मिले है।

10:40 AM: बीजेपी- 5, सपा-2, बसपा-2, कांग्रेस-1 और अपना दल-1 सीट पर आगे चल रही है।

10:30 AM: लखनऊ की कैंट सीट से बीजेपी के सुरेश चंद्र तिवारी आगे चल रहे है, बाराबंकी की जैदपुर सीट से सपा आगे चल रही है, चित्रकूट की मानिकपुर सीट से बीजेपी आगे चल रही है, सहारनपुर की गंगोह सीट से कांग्रेस आगे चल रही है, अलीगढ़ की इगलास सीट बसपा आगे चल रही है, रामपुर सीट से आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा आगे चल रही है, कानपुर की गोविंदनगर सीट से बीजेपी आगे चल रही है, बहराइच की बलहा सीट से बीजेपी आगे चल रही है, प्रतापगढ़, मऊ की घोसी सीट से बीजेपी के विजय राजभर 2140 मतों से आगे चल रहे हैं और अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा से बसपा आगे चल रही है।

10:00 AM: अलीगढ़ की इगलास सीट से बसपा प्रत्याशी अभय कुमार 800 वोटों से आगे चल रहे है। प्रतापगढ़ सीट से अपना दल के प्रत्याशी आगे चल रहे है। रामपुर सीट से आजम खान की पत्नी तंजीम फातिमा आगे चल रही है। लखनऊ की कैंट सीट से बीजेपी आगे चल रहे है। सहारनपुर सीट से नोमान मसूद आगे चल रहे है। बाराबंकी की जैदपुर सीट से सपा आगे। अंबेडकर नगर की जलालपुर सीट से बसपा आगे। चित्रकूट की मानिकपुर सीट से बीजेपी के आनंद शुक्ला आगे।

उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, जिसके रुझान आने शुरू हो गए हैं। ये उपचुनाव ऐसे समय हो रहे हैं, जहां योगी सरकार के ढाई साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में बीजेपी उपचुनाव के जरिए अपने राजनीतिक वर्चस्व को बरकरार रखना चाहती है। वहीं, सपा, बसपा और कांग्रेस उपचुनाव के जरिए अपने खोए हुए जनाधार को वापस पाना चाहती है। आपको बता दें कि इसमें लखनऊ की कैंट, बाराबंकी की जैदपुर, चित्रकूट की मानिकपुर, सहारनपुर की गंगोह, अलीगढ़ की इगलास, रामपुर, कानपुर की गोविंदनगर, बहराइच की बलहा, प्रतापगढ़, मऊ की घोसी और अंबेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा सीट पर शुरूआती रुझान आने शुरू हो गए है।

Comments
English summary
up assembly by elections Results 2019 live updates
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X