Lucknow: किशोरी से रेप के बाद सिर पर हथौड़ा मारकर की हत्या, फिर शव को दुपट्टे से लटकाया
Lucknow News: लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में एक शख्स ने घर में घुसकर 16 साल की नालाबिग बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद हथौड़ा माकर उसकी हत्या कर दी और फिर शव को दुपट्टे से लटका दिया।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 16 साल की किशोरी की रेप के बाद हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने नाबालिग का शव घर में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका दिया। इस वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को कब्जे में लेकर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बता दें कि पीड़िता के पिता ने शाहिद को नामज करते हुए तहरीर दी है, जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र के तकरोही इलाके का है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 16 वर्षीय इंटर की छात्रा बुधवार 7 जून को घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके माता-पिता दुकान पर गए हुए थे।
Recommended Video

इस दौरान आरोपी युवक छात्रा के घर में दाखिल हुआ और उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के सिर में हथौड़ा मारकर उसकी हत्या कर दी। जब उसका इतने से भी मन नहीं भरा तो उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया। इस मामले की जानकारी पीड़िता के पिता ने इंदिरानगर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पीड़िता के पिता ने बेटी के साथ रेप और उसकी हत्या का आरोप शाहिद नाम के एक युवक पर लगाया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शाहिद के खिलाफ रेप और हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोप शख्स शाहिद उसकी बेटी को पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा था। बुधवार को जब वह घर पर अकेली थी तो आरोपी उनके घर में घुस आया।
इस दौरान उसने किशोरी के साथ रेप किया और उसके बाद उसकी हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। दोपहर करीब 1 बजे के आसपास 16 वर्षीय किशोरी की मां दुकान से वापस घर पर आई तो उन्होंने मोहल्ले में रहने वाले शाहिद को अपने घर से निकलते हुए देखा। इस दौरान उन्होंने उसे आवाज लगाई और पकड़ने की कोशिश भी की। लेकिन अपने इस प्रयास में वह नाकाम रहीं। जब वह घर के अंदर पहुंची तो बेटी का शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका हुआ था।
बेटी का शव देखकर मां की चीख निकल गई। वहीं, इस बाबत डीसीपी नॉर्थ कासिम आब्दी ने बताया कि किशोरी के परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म और हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता चल सकेगी। देर रात पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications