सुहागरात पर पति बना हैवान, बदहवास हालत में घर पहुंची नवविवाहिता ने बयां किया दर्द
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में नवविवाहिता का अप्राकृतिक यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि सुहागरात पर पति ने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत ससुरालवालों से की तो उन्होंने उल्टा उसी की पिटाई कर दी। चौथी की रस्म के लिए मायके पहुंची नवविवाहिता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न और दहेज मांगने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

शादी की पहली रात से ही शुरू की हैवानियत
राजधानी में रहने वाली युवती का निकाह 23 नवंबर को कानपुर के एक युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी की पहली रात से ही उसके पति ने अप्राकृतिक तरीके से यौन उत्पीड़न शुरू कर दिया। वह किसी से बात न कर सके इसलिए उसका फोन भी रख लिया।

दहेज में 10 लाख रुपए की मांग
पीड़िता ने जब पति की शिकायत ससुरालवालों से की तो उन्होंने उल्टा उसकी ही पिटाई कर दी। इसके बाद पति और ससुरालवाले 10 लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे। उन्होंने कहा कि अगर 10 लाख रुपए नहीं दोगी तो जान से मार देंगे।

बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता
चौथी की रस्म के लिए नवविवाहिता लखनऊ अपने घर वापस पहुंची। बेटी को बदहवास देख घरवाले हैरान रह गए। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिजन महानगर थाने पहुंचे और पति और उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज करवाया। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications