स्वच्छ भारत के लिए यूपी के इस डीएम की अनूठी पहल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में घर घर तक शौचालय पहुंचाने के लिए यूपी के एक डीएम ने अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। गोंडा के डीएम ने इन इस स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए यह नायाब तरीखा ढूंढा है।

गोंडा के डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने अब सरकारी कर्मचारियों को वेतन इसी शर्त पर देने का फैसला लिया है अगर उनके घर पर शौचालय होगा, लेकिन अगर इन कर्मचारियों के घर पर शौचालय नहीं होगा तो इन्हे इनकी सैलरी नहीं मिलेगी।
आपको बता दें कि अजय कुमार ने यह नायाब तरीका उस वक्त लोगों के बीच साझा किया जब वह वर्ल्ड बैंक के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
डीएम ने कहा कि जिले के सभी सरकारी कर्मचारियों को अगले महीने तक मुख्य विभाग से घर में शौचालय है इस बात का सर्टिफिकेट बनवाना होगा तभी उन्हें इस महीने की सैलरी मिलेगी।
दरअसल डीएम वह स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं और वह इसके लिए स्थानीय लोगों का भी साथ चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस वर्ष पूरे गोंडा के हर घर में शौचालय बनवाना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications