13 मीटर गहरी होगी लखनऊ की अंडरग्राउंड मेट्रो, अगले माह से काम शुरु

लखनऊ। अखिलेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना लखनऊ मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का काम भी शुरु हो या है। इसके लिए 13 मीटर नीचे खुदाई का काम भी शुरु कर दिया गया है। यह रूट मुख्य रूप से केडी सिंह बाबू स्टेडियम से हुसैनगंज चौराहे के बीच होगी।

खुशखबरी- चंद महीनों की दूरी पर है लखनऊ मेट्रो

Underground work of lucknow metro to start form July for the first phase

इस रूट के लिए काम तेजी से शुरु हो गया है और भूमिगत स्टेशन की गहराई 17 मीटर होगी। इस काम के लिए तुर्की की कंपनी को जिम्मा सौंपा गया है। जो जुलाई के अंतिम हफ्ते में अपना काम शुरु कर देगी। हजरतगंज सहित कई जगहों पर सर्वे के बाद इस बात का फैसला लिया गया कि मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट की गहराई 13 मीटर होगी। भूमिगत जल के स्तर का आंकलन पहले ही किया जा चुका है जिसके आधार पर यह गहराई तय की गयी है।

लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने बताया कि अंडरग्राउंड रूट पूरी तरह से सुरक्षित होगा। मिट्टी का सर्वे पहले ही किया जा चुका है। प्रस्तावित रूट पर 50-50 मीटर के दायरें में बने घरों और इमारतों का भी सर्वे करा लिया गया है। अंडरग्राउंड रूट जोकि 3.44 किलोमीटर है उसपर कुल 1190.52 करोड़ रुपए खर्च किये जायेंगे। इस काम को तुर्की की कंपनी गुलेनमैक और टाटा प्रोजेक्ट्स अगले तीन साल में पूरा करेंगी।

इस काम को करने में जर्मन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। जिसमें टनल बोरिंग मशीन का प्रयोग किया जाएगा जोकि काफी धीरी गति से होता है। टीबीएम मशीन को पहले से तय गहराई में ही उतारा जाएगा जिसके बाद यह काम शुरु होगा। टनल के भीतर वेटींलेशन की भी व्यवस्था होगी जिससे धुंआ भरने पर लोगों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हो। इसके लिए कमरे के आकार के पंखे लगाये जायेंगे जोकि अंदर की हवा को बाहर फेंकते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+