चुनाव ड्यूटी पर जा रहे 2 कर्मचारियों की हार्ट-अटैक से मौत

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राजकीय निर्माण निगम में स्टेनो के पद पर कार्यरत बरेली निवासी रमेश चन्द्र शर्मा की बहेड़ी में मतदान अधिकारी के तौर पर डयूटी लगायी गयी थी। दोपहर में पोलिंग पार्टी के साथ जब वह वाहन से जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गयी।
उधर, पीलीभीत से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक राम सिंह नामक अध्यापक की आयुर्वेद कालेज में चुनाव डयूटी लगी थी। वह कृषि उत्पादन मंडी समिति से डयूटी पर जा रहे थे तभी हृदयगति रुकने से उनकी मृत्यु हो गयी। बरेली और पीलीभीत में कल मतदान होना है। शासन-प्रशासन व आयोग की ओर से अभी कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications